पटना। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में राजनीतिक संकट शुरू हो गया था। लेकिन अब वो समाप्त होता नजर आ रहा है। खबर है कि नीतीश गुरुवार को भाजपा के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। बिहार की राजनीति में बड़ी तेजी से समीकरण बदल रहे हैं। नीतीश कुमार बुधवार शाम को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन रात 9 बजे एनडीए ने नीतीश कुमार को नया नेता घोषित कर दिया। अब नीतीश कुमार गुरुवार को सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
Read Also: अब अभिनेत्री मधुबाला की मुस्कान भी खिलेगी मैडम तुसाड म्यूजियम में
खबर है कि भाजपा नीतीश सरकार में शामिल भी होगी। नीतीश कुमार ने सर्मथन के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है। इससे पहले नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार 20 माह का महागठबंधन टूट गया था। इस्तीफा देकर मीडिया से बातचीत में नीतीश कुमार ने कहा था कि जैसा माहौल हो गया था, उसमें काम करना मुश्किल हो गया था। उन्होंने कहा कि मैने अपनी अंतरआत्मा की आवाज पर इस्तीफा दे दिया।
Read Also: रामनाथ कोविंद ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ, पढ़ें उनके संघर्षों के बारे में
हालांकि इस राजनीति के संकट के लिए लालू यादव ने नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया और बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार में सबकुछ पहले से ही सेट था। लालू यादव ने कहा, ‘नीतीश कुमार के खिलाफ मर्डर केस दर्ज है, जिसमें उन्हें उम्र कैद की सजा भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने खुद चुनावी हलफनामे में 302 और 307 की धारा के तहत केस की बात स्वीकारी थी।
Read Also: विदाई समारोह में बोले राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, संसद को बार-बार बाधित न करें
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी
केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…
खबर है कि इस घटनाक्रम के बाद लालू यादव ने नया फर्मूला देते हुए कहा है कि महागठबंधन अकेले नीतीश कुमार का फैसला नहीं था। उन्होंने कहा तीनों पार्टियां मिलकर नया नेता चुनें। न नीतीश, न तेजस्वी, कोई तीसरा बिहार का मुख्यमंत्री हो।
मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटर, गूगल प्लस पर फॉलो करें

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































