सिर्फ 6000 रूपये के लिए कर दिया इस अभिनेत्री का मर्डर

Actress Kritika murdered just 6000 rupees

नई दिल्ली। अभिनेत्री कृतिका चौधरी की हत्या के मामले में दोनों आरोपियों शकील नसीम और वासुदेव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। दोनों ने अपने पुलिस को दिये बयान में कहा है कि 6 हजार रूपये के विवाद के चलते उन्होंने कृतिका की हत्या कर दी। बता दें कि अभिनेत्री कृतिका की लाश मुंबई के अंधेरी की भैरवनाथ बिल्डिंग में 12 जून की मिली थी।

Read Also: शास्त्री बने टीम इंडिया के नए कोच, जहीर बॉलिंग कोच

हालांकि इस केस में पुलिस पहले दूसरे पहलु को लेकर जांच कर रही थी। कृतिका के लाश के पास से मिले खून से सनी एक शर्ट ने पुलिस को खूब उलझाया। क्योंकि शर्ट पर ‘रॉयल प्रीयियम’ लिखा हुआ था। जबकि ये शर्ट बारत में नहीं बनते हैं। पहले पुलिस को शक था कि कृतिका की हत्या दुबई से कोई आकर किया हो। हालांकि पुलिस ने जब दो साल का कॉल रिकार्ड खंगाला तो उसमें सबसे ज्यादा कॉल डिटेल ड्रग्स पेडलर्स के थे।

Read Also: खुशखबरी: अब IRCTC एप से होगी फ्लाइट टिकट की बुकिंग

पुलिस ने जब पेडलर्स के पूछताछ की तो पता चला कि कृतिका ड्रग्स लेती थी। कृतिका ड्रग्स की इतनी आदी थी कि वह हफ्ते में 25 हजार रुपये की ड्रग्स लेती थी। पेडलर्स बिल्डिंग के वॉचमैन को ड्रग्स की पुड़िया दे जाते थे। फिर वॉचमैन इसे कृतिका तक पहुंचा देता था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सनी उर्फ आसिफ नाम का शख्स कृतिका को ड्रग्स की सप्लाई करता था।

Read Also: ये हैं बिहार के ऐसे नेता जिनकी राजनीति सबके समझ से परे है

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा

आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Feb 10, 2026
Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी

साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jan 30, 2026
Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर

जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…

Jan 29, 2026

हालांकि सनी 2016 में गिरफ्तार हो गया। जिसके बाद ड्रग्स का सप्लाई सनी की सहयोगी शकील नसीम करने लगा। जब पुलिस ने शकील के घर पर दबिश दी तो वहां से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे पनवेल से धर दबोचा। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके सहयोगी वासुदेव को भी गिफ्तार कर लिया। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस अब शकील का डीएनए टेस्ट करवाकर उसके खिलाफ सबूत इक्कठा करेगी।

 

मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

सिर्फ 6000 रूपये के लिए कर दिया इस अभिनेत्री का मर्डर

Actress Kritika murdered just 6000 rupees
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts