हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के अध्यक्ष जॉन यरमुथ ने तर्कहीन और विनाशकारी बताया

हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वित्तीय वर्ष 2021 के लिये प्रस्तावित 4.8 खरब डॉलर के बजट को कांग्रेस में डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद खारिज कर सकते हैं। अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की बजट समिति के अध्यक्ष जॉन यरमुथ ने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वित्तीय वर्ष 2021 के लिये प्रस्तावित 4.8 खरब डॉलर के बजट को कांग्रेस में डेमोक्रेटिक सांसद खारिज कर सकते हैं।

बजट को बताया तर्कहीन और विनाशकारी

निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की बजट समिति के अध्यक्ष जॉन यरमुथ ने ट्रंप के प्रस्तावित बजट को पक्षपातपूर्ण, तर्कहीन और विनाशकारी बताया। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति का यह विनाशकारी और तर्कहीन बजट निष्ठाहीन है और कामकाजी परिवारों तथा वंचित तबके के अमेरिकी लोगों के खिलाफ जाता दिखायी दे रहा। इसके साथ ही यह बड़े व्यावसायिक घरानों और अमीरों के लिए करों में छूट की सीमा को बढ़ाएगा।

यरमुथ ने बुधवार को कहा,  मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस अपने राष्ट्र के भविष्य के लिये राष्ट्रपति के विकृत विचारों वाले बजट के खिलाफ मजबूती से खड़ा होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने कहा था कि वो अमेरिकी लोगों के लिए स्वास्थ्य कल्याण योजना में सुधार करेंगे। लेकिन एक बार फिर वह अपने किये वादों से मुकर रहे हैं और उन्होंने अमेरिकी लोगों से झूठ बोला।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

बजट समिति ने अमेरिका के परमाणु हथियारों के आधुनिकीकरण पर 20 प्रतिशत अधिक खर्च करने के प्रस्ताव पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगले दस वर्षों में शिक्षा पर मात्र 170 अरब डॉलर खर्च किये जायेंगे।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के अध्यक्ष जॉन यरमुथ ने तर्कहीन और विनाशकारी बताया

हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts