पटना। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो गया है। नीतीश कुमार की नई सरकार में 26 मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया गया है। शनिवार को राजभवन में राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने सभी मंत्रियोंं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। मंत्रियों की सूची में से एक नाम बीजेपी के मंगल पांडेय का भी था जो कि शनिवार को शपथ ग्रहण नहीं कर सके।
Read Also: इंडिया टुडे मैगजीन ने कवर पेज पर चीन को दिखाया मुर्गी और पाकिस्तान को चूजा
फिलहाल नीतीश मंत्रिमंडल में जदयू के 14 और एनडीए के 12 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। सबसे पहले विजेंद्र प्रसाद यादव ने जेडीयू की तरफ से शपथ लिया। उसके बाद भाजपा के प्रेम कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली। अन्य विधायकों में ललन सिंह, जय कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, नंद किशोर यादव ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए की तरफ से वरिष्ठ नेता लोग मौजूद थे।
Read Also: ग्लैमर की दुनिया की ये महिला कलाकार जिन्होंने खुदकुशी कर ली
जेडीयू की तरफ से जिन विधायकों ने शपथ लिया उनमें श्रवण कुमार, विजेन्द्र यादव, जय कुमार सिंह, संतोष कुमार निराला, महेश्वर हजारी, मदन सहनी, शैलेश कुमार, कपिलदेव कामत, रमेश ऋषिदेव, कृष्ण कुमार ऋषि ,राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, दिनेश चंद्र यादव, कृष्णनंदन वर्मा, खुर्शीद आलम, मंजू वर्मा शामिल है।
Read Also: नीतीश का दांव: आखिरकार ये खेल किस करवट बैठेगा ?
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद
कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने
Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…
एनडीए कोटा में से एक मंत्री लोजपा के खाते में गया और जबकि अन्य सभी बीजेपी के कोटे से हैं। बीजेपी के तरफ से जिनको मंत्री पद की शपथ दिलाई गई उनमें नंद किशोर यादव, प्रेम कुमार, मंगल पांडेय, राम नारायण मंडल, विजय कुमार सिन्हा, ब्रज किशोर बिंद, राणा रणधीर सिंह, कृष्ण कुमार ऋषि, प्रमोद कुमार, विनोद नारायण झा, सुरेश शर्मा, विनोद सिंह शामिल हैं। नीतीश कैबिनेट में एक विधायक वाली मांझी की पार्टी को कोई स्थान नहीं मिला।
मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटर, गूगल प्लस पर फॉलो करें

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।
































