नई दिल्ली। टाटा मोटर्स की कंपनी जगुआर लैंड रोवर्स ने भविष्य के अनुकूल एक स्वचालित इलेक्ट्रिक कार को प्रदर्शित किया। इसे मध्य ब्रिटेन के वारविक यूनिवर्सिटी में स्थित कंपनी के नवोन्मेष केंद्र में विकसित किया गया है। कंपनी ने इसे ‘प्रोजेक्ट वेक्टर’ के तहत तैयार किया है। कंपनी के अनुसार, प्रोजेक्ट वेक्टर उन्नत, बहुद्देश्यीय, स्वचालित व लचीली इलेक्ट्रिक कार विकसित करने की परियोजना है।
जगुआर लैंड रोवर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राल्फ स्पेथ ने कहा, ”प्रोजेक्ट वेक्टर से यह पता चलता है कि स्वचालित इलेक्ट्रिक कार जगुआर लैंड रोवर हमारे समाज को अधिक सुरक्षित, अधिक स्वस्थ और पर्यावरण को अधिक स्वच्छ बनाने के लिये नवोन्मेष में अग्रणी है।
उन्होंने कहा, ”हम इस परियोजना के जरिये अकादमिक जगत, आपूर्ति श्रृंखला और डिजिटल सेवा क्षेत्र की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को एक साथ ला रहे हैं, ताकि आवागमन की कनेक्टेड व एकीकृत प्रणालियां विकसित की जा सकें। ये प्रणालियां ही ‘डेस्टिनेशन जीरो’ की आधारशिलाएं हैं। कंपनी वाहन उद्योग के एक ऐसे भविष्य को ‘डेस्टिनेशन जीरो’ नाम देती है, जहां दुर्घटनाएं शून्य हों, उत्सर्जन शून्य हो और सड़क पर यातायात का दबाव शून्य हो।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Adar Poonawalla Net Worth: क्या अदार पूनावाला खरीद सकते हैं RCB? जानिए कितनी है वैक्सीन किंग की कुल संपत्ति
Adar Poonawalla का नाम आईपीएल फ्रेंचाइजी RCB को खरीदने की संभावनाओं से जुड़ रहा है।…

Cibil Score: RBI का नया 15 तारीख वाला नियम, सही समझे तो स्कोर रहेगा 750+, नहीं तो गिरेगा तेजी से
Cibil Score: RBI के 15 तारीख वाले नए नियम से अब हर ग्राहक के लिए…

Post Office PPF Scheme 2025: हर साल ₹50,000 जमा करें और 15 साल बाद मिलेगा इतना रुपया
Post Office PPF Scheme 2025: अगर आप सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं और लंबी अवधि…
कंपनी ने कहा कि इस कार की लंबाई महज चार मीटर है तथा इसे शहरों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें एक समतल पर सारी बैटरियां और ड्राइवट्रेन उपकरण लगाये गये हैं, जो इसे बहुद्देश्यीय बनाता है। अंदर का केबिन भी इस तरह से तैयार किया गया है कि उसे व्यक्तिगत या वाणिज्यिक इस्तेमाल के हिसाब से बदला जा सकता है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































