वेलिंग्टन टेस्ट : न्यूजीलैंड की ठोस शुरुआत, अर्धशतक के करीब विलियम्सन

वेलिंग्टन टेस्ट

वेलिंग्टन। वेलिंग्टन टेस्ट- न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट में बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को चायकाल तक पहली पारी में दो विकेट खोकर 116 रन बना लिया है। भारत को पहली पारी में महज 165 रनों पर समेटने वाली न्यूजीलैंड की टीम से अब सिर्फ 44 रन पीछे है। कप्तान केन विलियम्सन 46 और अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे रॉस टेलर 26 रन बनाकर मैदान पर डटे हुए हैं।

भारतीय टीम अपने पहले दिन के स्कोर में 41 रनों की बढ़ोतरी कर पवेलियन लौट ली। लन्च तक कीवी टीम ने 16 रन बनाते हुए एक भी विकेट नहीं गंवाया था। दिन के दूसरे सत्र में हालांकि ईशांत शर्मा 26 के कुल स्कोर पर टॉम लाथम (11) को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच कराने में सफल रहे।

दूसरे सलामी बल्लेबाज टॉम ब्लंडल ने कप्तान विलियम्सन के साथ मिलकर टीम को 73 के स्कोर तक पहुंचाया। यहां ईशांत ने ब्लंडल को बोल्ड कर कीवी टीम को दूसरा झटका दिया। उन्होंने 80 गेंदों पर 30 रन बनाए। इसके बाद न्यूजीलैंड के दो बेहतरीन बल्लेबाजों ने चायकाल तक भारत को तीसरी सफलता नहीं मिलने दी। विलियम्सन 92 गेंदों की पारी में पांच चौके लगा चुके हैं। टेलर ने अभी तक 44 गेंदों का सामना किया है और तीन चौकों के अलावा एक छक्का मारा है।

इससे पहले, भारत ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी को पांच विकेट के नुकसान पर 122 रनों से आगे बढ़ाया। पहले दिन नाबाद लौटने वाले पंत रन लेने में गलतफहमी का शिकार हो गए और रन आउट हो गए। उन्होंने 53 गेंदों पर 19 रन बनाए। अपनी पारी में पंत ने एक चौका और एक छक्का लगाया। पंत का विकेट 132 के कुल स्कोर पर गिरा।

अगली ही गेंद पर टिम साउदी ने रविचंद्रन अश्विन को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। एक छोर संभाले खड़े उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को साउदी ने अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया। 143 के कुल स्कोर पर रहाणे 46 रन बनाकर आउट हुए। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 138 गेंदों का सामना कर पांच चौके मारे।

अंत में मोहम्मद शमी ने तीन चौकों की मदद से 20 गेंदों पर 21 रन बनाए। ईशांत ने पांच रनों का योगदान दिया। ईशांत का विकेट काइल जेमिसन ने लिया और साउदी ने शमी का विकेट ले भारतीय पारी समाप्त किया।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार बना चैंपियन

भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब…

Mar 9, 2026
मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास – जानिए वजह, करियर और पर्सनल लाइफ

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने आखिरकार टी20 इंटरनेशनल…

Sep 2, 2025
WCL 2025 Tournament

इंडिया बनाम पाकिस्तान WCL 2025 मुकाबला रद्द, खिलाड़ियों ने खेलने से इनकार किया

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 (WCL 2025) में इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच…

Jul 20, 2025

कीवी टीम के लिए जेमिसन और साउदी ने चार-चार विकेट लिए। बाउल्ट के हिस्से एक सफलता आई। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।
इसके बाद अपनी पहली पारी खेलने उतरी कीवी टीम की सलामी जोड़ी ने भोजनकाल तक संभल कर खेलते हुए कोई भी विकेट नहीं गिरने दिया।

पहली पारी में भारत 165 रनों पर हुआ ढेर

भारतीय टीम ने वेलिंग्टन टेस्ट में बेसिन रिजर्व मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को पहली पारी में सिर्फ 165 रनों पर ढेर हो गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बनाए। रहाणे ने 46 रनों की पारी खेली। अपनी इस जुझारू पारी में उन्होंने 138 गेंदों का सामना किया और पांच चौके लगाए।

भारत ने दूसरे दिन की शुरुआत पांच विकेट के नुकसान पर 122 रनों के साथ की। रहाणे के साथ निचले क्रम में मोहम्मद शमी ने 21 रन जोड़ टीम के खाते में 43 रन जोडऩे में अहम रोल निभाया। पहले दिन आउट होने वाले मयंक अग्रवाल टीम के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे। इस सलामी बल्लेबाज ने 34 रनों की पारी खेली।

कीवी टीम के लिए पदार्पण कर रहे काइल जेमिसन और अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने चार-चार विकेट लिए। ट्रेंट बाउल्ट ने एक विकेट लिया। 19 रन बनाने वाले ऋषभ पंत रन आउट हुए।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

वेलिंग्टन टेस्ट : न्यूजीलैंड की ठोस शुरुआत, अर्धशतक के करीब विलियम्सन

वेलिंग्टन टेस्ट
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts