बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी, पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पटना से चलेगी, जानिए किराया

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

पटना से दिल्ली जाने वालों के लिए और दिल्ली से पटना जाने वालों के लिए रेलवे द्वारा बड़ी खुशखबरी दी गई है। खबर है कि देश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन पटना से नई दिल्ली के बीच चलेगी। वंदे भारत ट्रेन पटना रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक की दूरी मात्र 8 घंटे में पूरी कर लेगी।

बता दें कि अभी जितनी भी ट्रेन नई दिल्ली से पटना के लिए चलती है, वह पटना पहुंचने में कम से कम 12 घंटे का समय लेती है। पटना से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन का समय 12 घंटे का है। ऐसे में पटना और दिल्ली के बीच स्लीपर Vande Bharat Train चलने से रेलवे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी और समय की भी बचत होगी।

केंद्र में एनडीए सरकार बनने के बाद बिहार को लगातार फायदा मिल रहा है। केंद्र में सहयोगी पार्टी के तौर पर नीतीश कुमार की पार्टी जदयू है। ऐसे में इस राजनीतिक गठबंधन की वजह से बिहार को बजट में भी बड़ा अमाउंट दिया गया था।

बता दें कि हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का प्रोटोटाइप मॉडल को लांच किया था। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर भी शेयर की गई थी। रेलवे का प्लान है कि देश के अलग-अलग रूट पर वंदे भारत ट्रेन के स्लीपर वर्जन को चलाया जाए। यह ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेस्ट ट्रेन साबित होगा।

जानकारी के मुताबिक, अगले दो से 3 महीने में Vande Bharat Sleeper Train आम लोगों के लिए पटरी पर दौरने लगेगी। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बिहार की राजधानी पटना से देश की राजधानी दिल्ली के बीच चलेगी। इससे पटना और दिल्ली के बीच सफर में लगने वाला समय कम हो जाएगा।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 16 कोच की होगी और पटना से नई दिल्ली की यात्रा मात्र 8 घंटे में पूरी कर लेगी। इस ट्रेन की स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। फिलहाल इस रूट पर स्टॉपेज को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Vande Bharat Sleepar Train
Vande Bharat Sleepar Train

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कितनी वर्थ होगी?

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। बर्थ की बात करें तो इसमें 823 बर्थ यात्रा के लिए दिए गए हैं। आपको बता दें कि चेयरकार वर्जन में सिर्फ आठ कोच हैं और इसमें बैठने के लिए 530 बर्थ दिए गए हैं।

कितना होगा किराया?

बता दें की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में कहा था कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया राजधानी एक्सप्रेस के बराबर हो सकता है। फिलहाल दिल्ली से पटना जाने वाली राजधानी तेजस एक्सप्रेस के थर्ड एसी का किराया 2485 रुपए, सेकंड एसी का किराया 3415 रुपए और फर्स्ट एसी का किराया 4220 रुपए है।

रेल मंत्री का कहना है कि इस ट्रेन को खास तौर पर मिडिल क्लास लोगों के लिए ही बनाया गया है। इस ट्रेन को 800 से लेकर 1200 किलोमीटर की दूरी के बीच चलाया जाएगा। नई दिल्ली से पटना जाने वाली सभी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में इस बिजी रूट में वंदे भारत का स्लीपर वर्जन चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलने वाली है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी, पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पटना से चलेगी, जानिए किराया

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

Related Posts