Highlights:
- बौद्ध और सिख श्रद्धालुओं के लिए दो नई योजनाएं लागू
- हर श्रद्धालु को ₹10,000 की वित्तीय सहायता
- IRCTC के सहयोग से संचालित होंगी यात्राएं
Highlights:
- बौद्ध और सिख श्रद्धालुओं के लिए दो नई योजनाएं लागू
- हर श्रद्धालु को ₹10,000 की वित्तीय सहायता
- IRCTC के सहयोग से संचालित होंगी यात्राएं
UP Teerth Yatra Scheme 2025: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार धार्मिक पर्यटन को एक नई दिशा देने में जुटी है। अयोध्या, काशी और मथुरा जैसे प्रमुख स्थलों के विकास के बाद अब सरकार का फोकस बौद्ध और सिख तीर्थस्थलों पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को हुई एक बैठक में दो खास योजनाएं शुरू करने की घोषणा की है। इन योजनाओं के अंतर्गत श्रद्धालुओं को ₹10,000 तक का आर्थिक सहयोग मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थ यात्रा भारतीय संस्कृति में सिर्फ धार्मिक कार्य नहीं बल्कि आत्मिक उत्थान और सामाजिक समरसता का मार्ग भी है। इसलिए राज्य सरकार का दायित्व है कि श्रद्धालुओं को उनकी आस्था के केंद्रों तक पहुंचने में हरसंभव मदद दी जाए।
बौद्ध तीर्थ दर्शन योजना और पंच तख्त यात्रा योजना शुरू
पहली योजना ‘बौद्ध तीर्थ दर्शन योजना’ होगी जो बौद्ध धर्म मानने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुरू की जा रही है। इसमें बौद्ध भिक्षुओं को प्राथमिकता दी जाएगी। श्रद्धालु बोधगया, कुशीनगर, सारनाथ, श्रावस्ती जैसे प्रमुख स्थलों की यात्रा कर सकेंगे।
दूसरी योजना ‘पंच तख्त यात्रा योजना’ सिख समुदाय के श्रद्धालुओं के लिए है। इसके तहत यूपी के सिख श्रद्धालु भारत के पाँच पवित्र तख्त साहिब स्थलों की यात्रा कर सकेंगे। इनमें शामिल हैं:
- श्री अकाल तख्त साहिब, अमृतसर
- श्री दमदमा साहिब, तलवंडी साबो
- श्री आनंदपुर साहिब, पंजाब
- श्री हरमंदिर जी साहिब, पटना
- श्री हजूर साहिब, नांदेड़ महाराष्ट्र
दोनों योजनाओं में प्रत्येक चयनित यात्री को ₹10,000 का अनुदान दिया जाएगा।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Punjab CM Health Yojana: पंजाब सरकार का तोहफा, 2300 के अधिक बीमारियों का होगा मुफ्त इलाज
Punjab CM Health Yojana: पंजाब सरकार ने राज्य की जनता की भलाई के लिए स्वास्थ्य…

PM Kisan New Updates: अगर ये 6 काम नहीं किया तो उटक जाएगी पीएम किसान योजना की किस्त, अभी जानें
PM Kisan New Updates: पीएम किसान योजना का लाभ जो किसान ले रहे हैं उनके…

Atal Pension Yojana: सरकार का बड़ा फैसला, अब इन लोगों को भी मिलेगा पेंशन का लाभ
Atal Pension Yojana भारत सरकार की एक योजना है जिसमें बुढ़ापे में आय की सुरक्षा…
ऑनलाइन करना होगा आवेदन
मुख्यमंत्री ने योजना के लिए पूरी तरह ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का निर्देश दिया है। चयन में पारदर्शिता बरतने और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को वरीयता देने की बात कही गई है। यह योजना IRCTC के सहयोग से चलाई जाएगी।
सरकार का मानना है कि यह कदम राज्य की धार्मिक सहिष्णुता, पर्यटन और एक भारत श्रेष्ठ भारत (Ek Bharat Shreshtha Bharat) के संकल्प को मजबूत करेगा। साथ ही यह सामाजिक समरसता की भावना को और गहरा करेगा।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































