Dhanhani ke Sapne: कुछ ऐसे भी सपने हम लोग देखते हैं जो बहुत अच्छे होते हैं। लेकिन कई ऐसे सपने होते हैं जो धनहानि का संकेत देते हैं। इस प्रकार का सपना आने का मतलब है कि आने वाले समय में आपको धन की हानि होने वाली है। आईए जानते हैं उन सपनों के बारे में जो जीवन में धनहानि का संकेत देते हैं।
ऐसे सपने आने का मतलब है समय खराब
सपने में यदि किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को आप खराब देखते हैं तो यह सपना धनहानि का संकेत होता है। यदि कोई आदमी सपने में आपसे दूर जाते हुए दिखाई देता है और फिर गायब हो जाता है तो यह सपना भी धन की हानि होने का संकेत होता है।
सपने में शाम होते हुए देखना इस बात का संकेत होता है कि आपके व्यापार में हानि होने वाली है। किसी मिर्गी के मरीज को देखना या किसी स्त्री को मिर्गी का दौरा पढ़ते हुए देखना धन के नुकसान का संकेत होता है। इसके अलावा यह परिवार में कलह होने का भी संकेत होता है।
यदि कोई व्यापारी सपने में चिल्लाता हुआ दिखाई देता है तो यह व्यापार में भारी नुकसान का संकेत होता है। सपने में यदि आपको कोई दुखी व्यक्ति दिखाई देता है तो यह सपना भी धन की हानि होने का संकेत होता है।
स्वप्न में यदि कोई वस्तु आपके ऊपर गिर जाती है तो यह धन का नाश होने का संकेत होता है। लेकिन यदि यह आपके पास गिरती है तो यह धन हानि के साथ-साथ स्त्री और पुत्र को कष्ट होने का भी संकेत होता है।
यदि कोई व्यक्ति सपने में ठंड महसूस करें और ठंड के मारे कांपने लगे तो यह सपना भी धन की हानि होने का संकेत होता है। इसके अलावा यदि कोई स्त्री इस अवस्था में दिखाई दे जैसे उसके आंखों में काजल लगा हुआ हो तो व्यक्ति को आर्थिक हानि होती है।
सपने में किसी नंगी परी को देखना धनहानि का संकेत होता है। यदि आप खुद को किसी गहरी खाई में गिरते हुए देखते हैं तो यह सपना व्यापार में असफलता मिलने का संकेत होता है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी
घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान
घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई
Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…
सपने में पानी में डूबना, किसी ऊंचाई वाले स्थान से गिरना धन का नाश होने और जीवन संकट में पड़ने का संकेत होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में भूखे व्यक्तियों और कमजोर पशुओं को देखना जीवन में दरिद्रता और धनहानि होने का संकेत होता है।
यदि कोई व्यक्ति देश को विदा करने का सपना देखा है तो यह इस बात का संकेत होता है कि निकट भविष्य में वह व्यापार में दिवालिया हो सकता है। कंजरों से सपने में लड़ना व्यापार में नुकसान और धन हानि का संकेत होता है।
सपने में यदि आपको किसी ने चाकू मारा है और चाकू शरीर के अंदर चला गया है तो यह सपना आपकी बर्बादी का संकेत होता है। यदि कोई धनवान व्यक्ति सपने में उड़ती हुई चिड़िया को देखता है तो यह सपना कंगाल होने का संकेत होता है।
सपने में यदि कोई व्यक्ति डूब रहा है तो यह जीवन में कठिनाइयों के आने का संकेत होता है। सपन में खुद को सौभाग्यशाली देखना भी धनहानि का संकेत होता है।
सपने में यदि कन्यादान या कन्या ग्रहण करने का घटना दिखाई देता है तो यह अशुभ होता है। यह सपना धनहानि का संकेत होता है। सपने में टिड्डी दिखाई देना अशुभ होता है। इससे व्यापार आदि में नुकसान होता है। स्वप्न में दान लेना भविष्य में धनहानि का संकेत होता है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































