इंसानों के बाद अब जानवरों पर भी मंडरा रहा कोरोना का खतरा!

कोरोना वायरस का कहर

नई दिल्ली। आज  देश समेत दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। भारत में कोरोना का खौफ इस कदर है कि लोग अपने सारे काम छोड़ घरों में कैद होने पर मजबूर हैं। इस वायरस के चलते भारतीय जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। हाल में आई एक रिपोर्ट ने लोगों की चिंताओं को और बढ़ा दिया है इस रिपोर्ट के मुताबिक अबतक विश्व में लगभग 2 लाख 43 हजार से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी है। वहीं अब लोगों के साथ जानवर भी इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।

बता दें कि अमेरिका के न्‍यूयॉर्क राज्‍य में एक टाइगर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। टाइगर के संक्रमण में आने के बाद दावा किया जा रहा था कि इंसानों से जानवरों बीच संक्रमण फैलने का यह पहला मामला है। लेकिन विशेषज्ञों ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर दुनिया के अन्य देशों में भी जानवरों में संक्रमण फैलता है तो स्थिति ज्यादा खराब हो सकती है।

बता दें कि पिछले दिनों भारत ने भी पूरे देश में स्थित चिड़ियाघरों को एडवाइजरी जारी करते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किया था। विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन ने भी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि संक्रमित जानवर अपने द्वारा संक्रमण को और ज्यादा जानवरों में फैला सकते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि पालतू जानवरों के मालिक उन्हें जितना हो सके घरों के अंदर ही रखें।

भारत ने भी चिड़ियाघरों को जारी की थी चेतावनी

भारतीय केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने देश के सभी चिड़ियाघरों को चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि वे सतर्कता बरतें और देश के सभी चिडियांघरों में जानवरों के किसी भी असामान्य व्यवहार के लिए सीसीटीवी के माध्यम से जानवरों की सतत निगरानी करें। कोई भी जानवर असामान्य व्यवहार करता है तो तुरंत उसकी जाँच की जाए।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

अमेरिका में टाइगर कोरोना के चपेट में 

अमेरिका में कोरोना का कहर न केवल इंसानों तक सीमित रहा, इंसानों के बाद अमेरिका के न्‍यूयॉर्क ब्रोन्‍क्‍स जू में एक मादा टाइगर में कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ गई थी। नादिया नाम के इस मलेशियाई टाइगर और तीन अन्‍य बाघों को सूखी खांसी आने के बाद उसकी कोरोना जांच की गई थी। इस जांच में नादिया को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। हालांकि अबतक लगभग 2 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी अन्य जानवर में कोरोना फैलने की सूचना नहीं है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

इंसानों के बाद अब जानवरों पर भी मंडरा रहा कोरोना का खतरा!

कोरोना वायरस का कहर
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts