कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया का ताज किया अपने नाम, 31 फाइनिस्ट के बीच हुआ कड़ा मुकाबला

सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम किया है। 3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में सिनी को मिस इंडिया चुना गया।
मिस इंडिया सिनी शेट्टी

एक शानदार मुकाबले के बाद भारत को मिस इंडिया 2022 मिल गई है। 3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। इसमें मुकाबले के बाद सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया। कर्नाटक की सिनी शेट्टी मिस इंडिया 2022 की विजेता घोषित हुई हैं। वहीं, राजस्थान की रूबल शेखावत मिस इंडिया 2022 में फर्स्ट रनरअप घोषित हुईं, जबकि उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सेकेंड रनरअप का ताज पहनाया गया।

मिस इंडिया 2021 की विजेता रही मानसा वाराणसी (Manasa Varanasi) ने मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी को क्राउन पहनाया। टॉप 5 विजेताओं में सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, प्रज्ञा अय्यागरी और गार्गी नंदी थीं। विजेता के तौर पर सेलेक्ट होने पर सिनी के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ती हुई दिखाई दी। अन्य कंटेस्टेंट्स ने उन्हें जीत के लिए बधाई भी दी।

31 फाइनिस्ट के बीच कड़ा मुकाबला

हर बार की तरह इस बार भी मिस इंडिया की प्रतियोगिता अपने आप में ही खास रही। इस बार इस प्रतियोगिता में 31 हुस्न की परियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। अगल-अगल राज्यों की विजेता मॉडल मैदान में उतरीं और उन्होंने रैंप पर धमाल मचा दिया। इस पूरी प्रतियोगिता में कुछ मॉडल्स का नाम काफी चर्चा में रहा, जिसमें झारखंड की रिया तिर्की भी शामिल हैं। लेकिन आखिरी में मिस इंडिया 2022 का ताज सिनी शेट्टी ने अपने नाम कर लिया।

सेलेब्स का जलवा देखने को मिला

मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड सितारों का जलवा देखने को मिला। इस इवेंट के रेड कार्पेट पर जैसे ही फिल्मी सितारे उतरे, तो हर किसी की नजरें उन पर रुक गईं। तमाम बॉलीवुड अभिनेत्रियां कहर ढा रही थीं। इस इवेंट में गोल्डन कलर के डीप नेक ट्रांस पेरेंट गाउन मलाइका कमाल की लगीं। वहीं अभिनेत्री नेहा धूपिया भी सिल्वर कलर के गिल्टरी गाउन में नजर आईं। ब्लैक एंड व्हाइट कलर के वैल बॉटम स्टाइल आउटफिट में कृति सेनन का लुक भी काफी एलीगेंट लग रहा था।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा

आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Feb 10, 2026
Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी

साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jan 30, 2026
Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर

जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…

Jan 29, 2026

बतौर जज शामिल हुए ये सेलेब्स

साल 2022 की मिस इंडिया को चुनने की जिम्मेदारी एक लंबी पैनल की थी। ग्रैंड फिनाले में जजों की पैनलिस्ट में एक दो नहीं बल्कि छह सेलेब्स थे, जिसमें मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, डीनो मोरिया, राहुल खन्ना, रोहित गांधी और श्मामक डावर बतौर जज शामिल हुए। इतना ही नहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज भी इस पैनल में मौजूद थीं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया का ताज किया अपने नाम, 31 फाइनिस्ट के बीच हुआ कड़ा मुकाबला

सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम किया है। 3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में सिनी को मिस इंडिया चुना गया।
मिस इंडिया सिनी शेट्टी
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts