भारत और फ्रांस के बीच 14 समझौतों पर हस्ताक्षर, मील का पत्थर साबित होगा समझौता

नई दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों भारत दौरे पर हैं। वे शुक्रवार को भारत के दौरे पर आए हैं। मैक्रों की भारत यात्रा चार दिनों की है। इस दौरान वे वाराणसी के आरती में और आगरा के ताजमहल भी देखने जाएंगे। दोनों देशों के बीच 14 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। यह समझौता रेलवे के साथ-साथ रक्षा, शहरी विकास, और अंतरिक्ष सहित अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हुआ है। शनिवार को पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान भारतीय पीएम मोदी ने कहा कि हम सिर्फ दो सशक्त स्वतंत्र देशों और दो विविधतापूर्ण लोकतंत्रों के ही नेता नहीं हैं, हम दो समृद्ध और समर्थ विरासतों के उत्तराधिकारी हैं।’

साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे युवा एक-दूसरे के देश को जानें, एक-दूसरे के देश को देखें, समझें और काम करें, ताकि हमारे संबंधों के लिए हजारों उच्चायुक्त तैयार हों। इसलिए आज हमने दो महत्वपूर्ण समझौते किये हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से एक समझौता है कि एक-दूसरे की शिक्षा योग्यताओं को मान्यता देने का और दूसरा माइग्रेशन और मोबिलिटी साझेदाही को गति देने का।

पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति ने संयुक्त रूप से प्रेस कांस्फ्रेंस में कहा कि हमारी (भारत-फ्रांस) रणनीतिक भागीदारी भले ही 20 साल पुरानी हो लेकिन हमारे देशों और हमारी सभ्यताओं की आध्यात्मिक साझेदारी सदियों लंबी है। उन्होंने कहा कि जमीन से आसमान तक कोई ऐसा विषय नहीं है जिसमें भारत और फ्रांस साथ मिलकर काम ना कर रहे हों। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि ‘रक्षा, सुरक्षा, अंतरिक्ष और उच्च तकनीक में भारत और फ्रांस के द्विपक्षीय सहयोग का इतिहास बहुत लंबा है। सरकार किसी की भी हो, हमारे संबंधों का ग्राफ सिर्फ और सिर्फ ऊंचा ही जाता है।’

वहीं साझा प्रेस कॉन्फेंस में फांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक गठजोड़ है। वहीं आतंकवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि दोनों देश आतंक और उसकी फंडिंग के खिलाफ लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आतंकवाद एक बड़ा खतरा है और विश्व में शांति को बढ़ावा देने की जरूरत है। इससे पहले शनिवार को फ्रांसिसि राष्ट्रपति को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान वहां पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ और पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

बता दें कि मैक्रों अपनी पत्नी ब्रिगित मैरी क्लाउड के साथ भारत पहुंचे। उनके साथ उनके मंत्रीमंडल के कई वरिष्ठ मंत्री भी भारत पहुंचे। शुक्रवार को मैक्रों के भारत की धरती पर कदम रखने के बाद पीएम मोदी ने खुद एयरपोर्ट जाकर उनका स्वागत किया।

 


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

भारत और फ्रांस के बीच 14 समझौतों पर हस्ताक्षर, मील का पत्थर साबित होगा समझौता

Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts