Shimla Sanjauli Masjid Protest: शिमला में हालात बेकाबू, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, तनाव

Shimla Sanjauli Masjid Protest

Shimla Sanjauli Masjid Protest: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में मस्जिद को लेकर तनाव काफी बढ़ गया है। बुधवार को हिंदू संगठनों द्वारा बुलाई गई आक्रोश रैली में हजारों लोग शामिल हुए और जोरदार प्रदर्शन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और जमकर नारेबाजी की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मस्जिद के अवैध निर्माण को गिराया जाए। लोगों में इस मसले को लेकर भारी गुस्सा है।

5 मंजिला अवैध मस्जिद कैसे बनी?

लोगों का कहना है कि उन्होंने मस्जिद के अवैध निर्माण की शिकायतें कई बार प्रशासन से की हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि यह धार्मिक स्थल का मुद्दा नहीं, बल्कि वैध और अवैध निर्माण का मामला है। 2010 में जब मस्जिद का निर्माण शुरू हुआ, तब वहां दुकानें थीं। कई बार नोटिस जारी किए गए। लोगों का कहना है कि नोटिस के बाद भी मस्जिद का निर्माण 6750 स्क्वायर फुट तक बढ़ा दिया गया। यह जमीन हिमाचल सरकार की है। हालांकि, मस्जिद के इमाम का दावा है कि यह मस्जिद 1947 से पहले की है और वक्फ बोर्ड की संपत्ति है।

‘महिलाओं को परेशान किया जा रहा है’

Shimla Sanjauli Masjid Protest के दौरान इलाके की महिलाओं ने मस्जिद को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मस्जिद की आड़ में मदरसा चलाया जा रहा है, जहां उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से आए मौलाना पढ़ाते हैं। उनका यह भी आरोप है कि बाहर से लाए गए लोग इलाके की महिलाओं और लड़कियों को परेशान करते हैं। इसी वजह से मस्जिद को लेकर शिमला में भारी विरोध हो रहा है और लोग सड़कों पर उतर आए हैं। कांग्रेस के कुछ नेता भी मस्जिद के निर्माण को अवैध बता रहे हैं और इसे गिराने की मांग कर रहे हैं। इनमें अनिरुद्ध सिंह का नाम प्रमुख है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

2010 से अब तक 45 बार सुनवाई

मस्जिद में हुए अवैध निर्माण को लेकर 7 सितंबर को म्युनिसिपल कमिश्नर के यहां सुनवाई हुई थी। इस मसले पर 2010 से अब तक 45 बार सुनवाई हो चुकी है, लेकिन कोई अंतिम निर्णय नहीं आया है। इस दौरान मस्जिद दो मंजिला से बढ़कर पांच मंजिला हो चुकी है। इसके साथ ही, इलाके में मुस्लिम आबादी भी तेजी से बढ़ी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाहरी मुसलमान यहां आकर जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं, जिससे शिमला की जनसंख्या संरचना (डेमोग्राफी) बदल रही है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

Shimla Sanjauli Masjid Protest: शिमला में हालात बेकाबू, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, तनाव

Shimla Sanjauli Masjid Protest
Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

Related Posts