बैड बॉयज का हिंदी रीमेक बना सकते हैं रोहित शेट्टी

बैड बॉयज

मुंबई। बॉलीवुड में अपनी ऐक्शन फिल्मों के लिए मशहूर रोहित शेट्टी ने हाल ही में बताया कि वह फेमस हॉलीवुड फिल्म बैड बॉयज का बॉलीवुड में रीमेक बनाने के सपना देखते हैं। यहां तक कि इस फिल्म के लिए रोहित शेट्टी ने स्टार्स के नाम भी सोच लिए हैं। एक चैट शो में बात करते हुए रोहित शेट्टी ने इस बात खुलासा किया।

रोहित शेट्टी ने बताया कि अगर वह कभी बैड बॉयज का हिंदी रीमेक बनाते हैं तो वह अक्षय कुमार और रणवीर सिंह को लीड रोल में लेंगे। डायेक्टर के अनुसार, वह इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी में दोनों के साथ काम कर रहे हैं और जिस तरह से उनकी केमिस्ट्री है, वह फिल्म के लिए परफेक्ट लीड जोड़ी हैं।

रोहित शेट्टी ने इससे पहले भी बताया था कि बैड बॉयज उनकी पसंदीदा फ्रेंचाइजी में से एक है और उन्हें विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेंस के बीच की केमिस्ट्री काफी अच्छी लगती है। उन्होंने कहा था कि 2011 में मेकर्स के साथ फिल्म का रीमेक बनाना चाहते थे लेकिन फिर उन्होंने अपना कॉप वर्ल्ड बना लिया है।

बता दें कि बैड बॉयज की फ्रेंचाइजी थर्ड पार्ट बैड बॉयज फॉर लाइफ भारत में 31 जनवरी को रिलीज हुई है। इस फिल्म की सीरीज 1995 में शुरू हुई थी। इस फिल्म की कहानी मॉर्डन और स्पेशलाइज्ड पुलिस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बैड बॉयज से टकराती है।

रोहित शेट्टी की फिल्म की बात करें तो वह अपनी मच अवेटेड फिल्म सूर्यवंशी के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ नजर आएंगे। वहीं, अजय देवगन सिंघम और रणवीर सिंह सिंबा के रूप में कैमियो करते दिखाई देंगे। यह फिल्म 27 मार्च को रिलीज होगी।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा

आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Feb 10, 2026
Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी

साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jan 30, 2026
Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर

जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…

Jan 29, 2026


चेन्नई एक्सप्रेस 2 में किसकी जोड़ी देखते हैं रोहित शेट्टी?

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मुख्य भूमिका वाली फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म का डायरेक्शन रोहित शेट्टी ने किया था और फिल्म में शाहरुख और दीपिका के बीच की केमिस्ट्री गजब की थी। हाल में नेहा धूपिया के चैट शो में रोहित शेट्टी पहुंचे जहां इस फिल्म के सीक्वल की चर्चा हुई।

नेहा धूपिया ने रोहित से पूछा कि क्या वह चेन्नई एक्सप्रेस 2 बनाएंगे? और अगर बनाएंगे तो इसमें लीड रोल में कौन होगा? इसके जवाब में रोहित शेट्टी ने कहा कि अगर वह इसका दूसरा पार्ट बनाते हैं तो उसमें लीड रोल में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को लेंगे। वैसे कार्तिक और सारा की जोड़ी लव आज कल में पहली बार देखने को मिलेगी जिसका डायरेक्शन इम्तियाज अली ने किया है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

बैड बॉयज का हिंदी रीमेक बना सकते हैं रोहित शेट्टी

बैड बॉयज
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts