रिजर्व बैंक ने रेपो दर में नहीं किया कोई बदलाव, 5.15 प्रतिशत पर यथावत रखा

रिजर्व बैंक

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष की अंतिम मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक की। रिजर्व बैंक ने अपनी अंतिम मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में रेपो दर को 5.15 प्रतिशत पर यथावत रखा। लगातार दूसरी बैठक में रेपो दर को स्थिर रखा गया है। केंद्रीय बैंक ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजों की गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा कि जब तक संभव है, वह नीतिगत रुख को उदार बनाये रखेगा।

केंद्रीय रिजर्व बैंक ने आर्थिक वृद्धि दर 2019-20 में पांच प्रतिशत रहने के अनुमान को बनाये रखा। बैंक ने कहा कि आर्थिक वृद्धि 2020-21 में सुधरकर छह प्रतिशत हो सकती है। आर्थिक वृद्धि दर अभी भी अपनी संभावित क्षमता से कम है। आर्थिक गतिविधियां नरम बनी हुई हैं। जिन चुनिंदा संकेतकों में हालिया समय में सुधार देखने को मिला है, व्यापक स्तर पर इनमें भी अभी तेजी आनी शेष है।

बैंक ने समीक्षा बैठक के बाद कहा कि वृद्धि दर की तुलना में मुद्रास्फीति की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए मौद्रिक नीति समिति को लगता है कि स्थिति को यथावत रखा जाना चाहिये। निकट भविष्य में मुद्रास्फीति के उच्च बने रहने की आशंका है। केंद्रीय बैंक ने मुद्रास्फीति के परिदृश्य को बेहद अनिश्चित बताया।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Adar Poonawalla Net Worth

Adar Poonawalla Net Worth: क्या अदार पूनावाला खरीद सकते हैं RCB? जानिए कितनी है वैक्सीन किंग की कुल संपत्ति

Adar Poonawalla का नाम आईपीएल फ्रेंचाइजी RCB को खरीदने की संभावनाओं से जुड़ रहा है।…

Jan 24, 2026
Cibil Score

Cibil Score: RBI का नया 15 तारीख वाला नियम, सही समझे तो स्कोर रहेगा 750+, नहीं तो गिरेगा तेजी से

Cibil Score: RBI के 15 तारीख वाले नए नियम से अब हर ग्राहक के लिए…

Nov 5, 2025
Post Office PPF Scheme

Post Office PPF Scheme 2025: हर साल ₹50,000 जमा करें और 15 साल बाद मिलेगा इतना रुपया

Post Office PPF Scheme 2025: अगर आप सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं और लंबी अवधि…

Sep 7, 2025

रिजर्व बैंक ने कहा कि कि मौद्रिक नीति समिति के सभी छह सदस्यों ने रेपो दर यथावत रखने का पक्ष लिया। उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ने फरवरी 2019 से अक्टूबर 2019 के दौरान रेपो दर में 1.35 प्रतिशत की कटौती की थी।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

रिजर्व बैंक ने रेपो दर में नहीं किया कोई बदलाव, 5.15 प्रतिशत पर यथावत रखा

रिजर्व बैंक
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts