रेलवे ने दिया यात्रियों को झटका, सितंबर से महंगा होगा ऑनलाइन टिकट बुकिंग

Online Rail Ticket

नई दिल्ली। अगर आप अपना ज्यादातर सफर रेलवे से करते हैं तो यह खबर आपको झटका दे सकता है। ऑनलाइन टिकट (Online Rail Ticket) की बुकिंग करने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर है। दरअसल, भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम यानी आईआरसीटीसी ने ऑनलाइन टिकट (Online Rail Ticket) बुकिंग को महंगा कर दिया है।

1 सितंबर से टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी हो चुकी है। आईआरसीटीसी के मुताबिक, नॉन-एसी ई-टिकट पर 15 रुपये और फर्स्ट क्लास सहित एसी के सभी ई-टिकट (Online Rail Ticket) पर 30 रुपये का सर्विस चार्ज वसूला जाएगा।

Online Rail Ticket

इसके अलावा जीएसटी टैक्स अलग से देना होगा। दरअसल नोटबंदी के बाद डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सर्विस चार्ज वापस ले लिया था। उस वक्त रेलवे एसी टिकटों पर 40 रुपया और स्लीपर क्लास का 20 रुपया सर्विस चार्ज लेती थी।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Adar Poonawalla Net Worth

Adar Poonawalla Net Worth: क्या अदार पूनावाला खरीद सकते हैं RCB? जानिए कितनी है वैक्सीन किंग की कुल संपत्ति

Adar Poonawalla का नाम आईपीएल फ्रेंचाइजी RCB को खरीदने की संभावनाओं से जुड़ रहा है।…

Jan 24, 2026
Cibil Score

Cibil Score: RBI का नया 15 तारीख वाला नियम, सही समझे तो स्कोर रहेगा 750+, नहीं तो गिरेगा तेजी से

Cibil Score: RBI के 15 तारीख वाले नए नियम से अब हर ग्राहक के लिए…

Nov 5, 2025
Post Office PPF Scheme

Post Office PPF Scheme 2025: हर साल ₹50,000 जमा करें और 15 साल बाद मिलेगा इतना रुपया

Post Office PPF Scheme 2025: अगर आप सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं और लंबी अवधि…

Sep 7, 2025

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में रेलवे बोर्ड ने IRCTC को ऑनलाइन टिकटों पर यात्रियों से सर्विस चार्ज वसूलने की मंजूरी दी थी। अधिकारियों का कहना है कि सर्विस चार्ज बंद करने से आईआरसीटीसी की इंटरनेट टिकटों से कमाई 26 फीसदी कम हो गई थी।

रेलवे ने अपने बढ़ते घाटे की वजह से वित्त मंत्रालय को 88 करोड़ रुपये आईआरसीटीसी को देने को कहा था। लेकिन अब रेलवे ने फैसला किया है कि वह जीएसटी के साथ-साथ सर्विस चार्ज भी वसूलेगी।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

रेलवे ने दिया यात्रियों को झटका, सितंबर से महंगा होगा ऑनलाइन टिकट बुकिंग

Online Rail Ticket
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts