पीएनबी का महाघोटाला : मामा और भांजे का पासपोर्ट रद्द, बेनामी संपत्तियों खंगालने में जुटा ईडी

नई दिल्ली। पीएनबी के महाघोटाले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इस घोटाले का मुख्य आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी का पासपोर्ट रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही दोनों को भगौड़ा घोषित करने की भी तैयारी चल रही है। शनिवार को दोनों का पासपोर्ट रद्द किया गया।नीरव मोदी के साथ-साथ उनके मामा और गहना कारोबारी, गीतांजलि ज्वेलर्स के प्रमोटर मेहुल चोकसी का भी पासपोर्ट रद्द कर दिया गया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने जानकारी दी कि उन्हें पासपोर्ट रद्द करने के संदर्भ में ई-मेल से कारण बताओ नोटिस भेजा गया था। इसके लिए नीरव मोदी को एक सप्ताह का समय दिया गया था। यह अवधि बीत जाने के बाद शनिवार को नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के पासपोर्ट को अवैध घोषित कर दिया गया।

हालांकि ये सभी अभी कहां पर इस बारे में विदेश मंत्रालय कुछ भी कहने में असमर्थ है। मंत्रालय के मुताबिक, संवाद के लिए उनके पास केवल ई-मेल का पता ही है। अन्य कोई जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

सीबीआई के प्रवक्ता अभिषेक दयाल का कहना है कि मामला जटिल है। जांच एजेंसी अभी इस धोखाधड़ी के अपराध की जटिलता की तह में जा रही है। जांच एजेंसी यह आंकने में व्यस्त है कि धोखाधड़ी किस स्तर की है। इसमें कितने नियम तोड़े गए, कितनी जालसाजी हुई और किस तरह से बैंक के अधिकारियों ने नियम से परे जाकर सहयोग किया।

सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय दोनों केन्द्रीय जांच एजेंसियां लगातार नीरव मोदी, मेहुल चोकसी पर सहयोग करने का दबाव बना रही हैं।बता दें कि विदेश मंत्रालय ने नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसका जवाब न आने की स्थिति में दोनों का पास्पोर्ट रद्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें-

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

ग्लैमर की दुनिया की ये महिला कलाकार जिन्होंने खुदकुशी कर ली

हरियाणा के फरीदाबाद में लड़की के भूत ने बताया अपने कब्र का पता

क्या आपको पता है कि इन चार समय पर नहीं मापना चाहिए वजन


मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

पीएनबी का महाघोटाला : मामा और भांजे का पासपोर्ट रद्द, बेनामी संपत्तियों खंगालने में जुटा ईडी

Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts