PM Matru Vandana Yojana में महिलाओं को मिलेगा 5000 रुपए, जल्दी करें आवेदन

PM Matru Vandana Yojana

PM Matru Vandana Yojana: प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना खास तौर पर गर्भवती महिलाओं के लिए लाया गया है। इस सरकारी योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को ₹5000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यदि आप भी PM Matru Vandana Yojana का लाभ लेना चाहती हैं तो जल्द ही आवेदन करें।

बता दें कि देश में महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। इन्हें योजनाओं में से प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना एक ऐसी योजना है जिसमें महिलाओं को पोषण संबंधी विकार से बचने के लिए गर्भधारण के पूरे पीरियड के दौरान ₹5000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।

किस महिला को मिलता है लाभ?

  1. प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ सिर्फ गर्भवती महिलाओं को ही मिलता है। इसका लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 19 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  2. जो महिला प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ लेना चाहती हैं और वह पंजीकरण करना चाहती हैं तो उस वक्त उनका गर्भवती होना आवश्यक है।
  3. प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ सिर्फ पहले शिशु के जन्म पर ही मिलता है। यदि किसी महिला का दूसरा बच्चा लड़की है तो उसमें इस योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जाती है।

PM Matru Vandana Yojana Doccuments

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना आवश्यक है तभी आप इस योजना का लाभ ले पाएंगे।

  • गर्भवती महिला का आधार कार्ड
  • गर्भवती महिला के पति का आधार कार्ड
  • मातृ शिशु सुरक्षा कार्ड
  • महिला का अपना खुद का बैंक अकाउंट (आधार से लिंक होना चाहिए)

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको आंगनबाड़ी केंद्र या फिर सरकार द्वारा अनुमोदित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण होने के बाद आपको बैंक अकाउंट में ₹1000 की पहली किस्त ट्रांसफर की जाती है।

इसके बाद गर्भावस्था के 6 महीने बाद प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की दूसरी किस्त ₹2000 आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। इस योजना की तीसरी किस्त बच्चे के जन्म के बाद आवेदक महिला के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का आवेदन आप ऑनलाइन भी कर सकती हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://mpwcdmis.gov.in/ पर जाना होगा और Citizen Login पर क्लिक करना होगा। Citizen Login पर क्लिक करने के बाद अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP से वेरीफाई कर लें।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना

Punjab CM Health Yojana: पंजाब सरकार का तोहफा, 2300 के अधिक बीमारियों का होगा मुफ्त इलाज

Punjab CM Health Yojana: पंजाब सरकार ने राज्य की जनता की भलाई के लिए स्वास्थ्य…

Jan 26, 2026
PM Kisan New Updates

PM Kisan New Updates: अगर ये 6 काम नहीं किया तो उटक जाएगी पीएम किसान योजना की किस्त, अभी जानें

PM Kisan New Updates: पीएम किसान योजना का लाभ जो किसान ले रहे हैं उनके…

Jan 23, 2026
Atal Pension Yojana

Atal Pension Yojana: सरकार का बड़ा फैसला, अब इन लोगों को भी मिलेगा पेंशन का लाभ

Atal Pension Yojana भारत सरकार की एक योजना है जिसमें बुढ़ापे में आय की सुरक्षा…

Jan 22, 2026

ओटीपी से वेरीफाई होने के बाद डाटा एंट्री पर क्लिक करें और बेनिफिशियरी रजिस्ट्रेशन पर जाकर यहां मांगी गई सभी प्रकार की जानकारियां भर दें। जानकारी भरने के बाद मांगी गई अन्य दस्तावेज को अपलोड करें और सबमिट पर क्लिक करें।

सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपके पास एक नया पेज खुलेगा। इसमें आपकी सभी प्रकार की जानकारी दिखेगी। यदि आप इसे बदलना चाहते हैं तो एडिट बटन पर क्लिक करके बदल सकते हैं। एक बार आवेदन पत्र जांच करने के बाद आप इसे सबमिट पर क्लिक करें और आपका आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा।

आवेदन सबमिट होने के बाद PM Matru Vandana Yojana से संबंधित अधिकारी इसकी जांच करेंगे और जांच के बाद आपके अकाउंट में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का आधिकारिक एप्लीकेशन भी है। इस एप्लीकेशन को प्ले स्टोर पर से डाउनलोड करके आप अपने फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं। जहां से आप घर बैठे ही प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

PM Matru Vandana Yojana में महिलाओं को मिलेगा 5000 रुपए, जल्दी करें आवेदन

PM Matru Vandana Yojana
Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

Related Posts