PM Kisan Yojana New Rule: अब बिना Farmer ID नहीं मिलेगा लाभ, जानें सबकुछ

PM Kisan Yojana के तहत अब यूनिक किसान आईडी अनिवार्य कर दी गई है। बिना Farmer ID किसानों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा, इसलिए सभी लाभार्थी किसानों को जल्द से जल्द यह आईडी बनवानी जरूरी है।
PM Kisan Yojana New Rule

Highlights:

  • पीएम किसान लाभ के लिए अब नई आईडी की जरूरत
  • बिना किसान यूनिक आईडी के योजना का लाभ नहीं
  • सरकार ने योजना में पारदर्शिता के लिए उठाया कदम

Highlights:

  • पीएम किसान लाभ के लिए अब नई आईडी की जरूरत
  • बिना किसान यूनिक आईडी के योजना का लाभ नहीं
  • सरकार ने योजना में पारदर्शिता के लिए उठाया कदम

PM Kisan Yojana New Rule: नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना में एक बड़ा बदलाव कर दिया गया है। अब इस योजना का लाभ लेने के लिए यूनिक किसान आईडी (Farmer ID) को अनिवार्य कर दिया गया है। इसका सीधा असर उन किसानों पर पड़ेगा, जो अब तक बिना Farmer ID के पीएम किसान की किस्तें प्राप्त कर रहे थे।

क्या है यूनिक किसान आईडी का नियम

सरकार के नए निर्देश के मुताबिक, जिन किसानों के पास यूनिक किसान आईडी नहीं होगी, उन्हें पीएम किसान योजना की अगली किस्त नहीं मिलेगी। यह फैसला योजना में पारदर्शिता लाने और फर्जी लाभार्थियों को बाहर करने के उद्देश्य से लिया गया है। देशभर में किसानों को एक डिजिटल पहचान से जोड़ने की दिशा में इसे बड़ा कदम माना जा रहा है।

Farmer ID क्या है और क्यों जरूरी है?

Farmer ID किसानों की एक डिजिटल पहचान होती है, जिसमें उनकी जमीन, फसल, खाद उपयोग, पशुपालन और आय से जुड़ी जानकारी दर्ज रहती है। इसी आईडी के आधार पर सरकार सब्सिडी, फसल बीमा और पीएम किसान जैसी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाती है। इससे गलत रजिस्ट्रेशन पर रोक लगती है और सरकारी सहायता सही किसान तक पहुंचती है।

Farmer ID बनवाने के फायदे

इस आईडी के जरिए खाद और सब्सिडी सही मात्रा में मिलती है और फसल बीमा में पारदर्शिता आती है। साथ ही एक ही किसान को कई जगह से लाभ लेने जैसी गड़बड़ियों पर भी रोक लगेगी। सरकार का मानना है कि इससे किसानों का डेटा एकीकृत होगा और भविष्य की योजनाओं को लागू करना आसान होगा।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना

Punjab CM Health Yojana: पंजाब सरकार का तोहफा, 2300 के अधिक बीमारियों का होगा मुफ्त इलाज

Punjab CM Health Yojana: पंजाब सरकार ने राज्य की जनता की भलाई के लिए स्वास्थ्य…

Jan 26, 2026
PM Kisan New Updates

PM Kisan New Updates: अगर ये 6 काम नहीं किया तो उटक जाएगी पीएम किसान योजना की किस्त, अभी जानें

PM Kisan New Updates: पीएम किसान योजना का लाभ जो किसान ले रहे हैं उनके…

Jan 23, 2026
Atal Pension Yojana

Atal Pension Yojana: सरकार का बड़ा फैसला, अब इन लोगों को भी मिलेगा पेंशन का लाभ

Atal Pension Yojana भारत सरकार की एक योजना है जिसमें बुढ़ापे में आय की सुरक्षा…

Jan 22, 2026

Farmer ID के लिए जरूरी दस्तावेज

Farmer ID बनवाने के लिए आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, जमीन से जुड़े दस्तावेज और फैमिली आईडी या राशन कार्ड की जरूरत होगी। कई राज्यों में पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि किसान आसानी से यह प्रक्रिया पूरी कर सकें।

  • किसान का आधार कार्ड
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • जमीन की जानकारी
  • राशन कार्ड

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

किसान अपने राज्य के AgriStack पोर्टल पर जाकर Farmer ID के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पहले यूजर आईडी बनानी होगी। आधार से KYC पूरी करनी होगी और जमीन से जुड़ी जानकारी दर्ज करनी होगी। वेरिफिकेशन के बाद रजिस्ट्रेशन पूरा किया जा सकता है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

PM Kisan Yojana New Rule: अब बिना Farmer ID नहीं मिलेगा लाभ, जानें सबकुछ

PM Kisan Yojana के तहत अब यूनिक किसान आईडी अनिवार्य कर दी गई है। बिना Farmer ID किसानों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा, इसलिए सभी लाभार्थी किसानों को जल्द से जल्द यह आईडी बनवानी जरूरी है।
PM Kisan Yojana New Rule
Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

Related Posts