पेट्रोल-डीजल फिर हुआ सस्ता, जानें नई दरें

पेट्रोल-डीजल

नई दिल्ली। एक दिन की स्थिरता के बाद गुरुवार को फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की गई। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 15-16 पैसे, जबकि डीजल के दाम में 12-13 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम गुरुवार को घटकर क्रमश: 70.14 रुपये, 72.83 रुपये, 75.84 रुपये और 72.86 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी घटकर क्रमश: 62.89 रुपये, 65.22 रुपये, 65.84 रुपये और 66.35 रुपये प्रति लीटर हो गई है। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में नरमी का रुख बना हुआ है, जिससे आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल और सस्ते हो सकते हैं। कोरोना वायरस के प्रकोप और तेल उत्पादक देशों में बाजार हिस्सेदारी को लेकर छिड़ी कीमत जंग के कारण कच्चे तेल के दाम में फिर पांच फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।

अंतर्राष्ट्रीय वायादा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के मई अनुबंध में पिछले सत्र से 5.48 फीसदी की गिरावट के साथ 33.83 डॉलर पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले कारोबार के दौरान गुरुवार को ब्रेंट क्रूड का भाव 33.30 डॉलर प्रति बैरल तक गिरा।

न्यूयॉर्क मार्के टाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर अप्रैल डिलीवरी अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के अनुबंध में 5.52 फीसदी की गिरावट के साथ 31.16 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले भाव 30.69 डॉलर प्रति बैरल तक फिसला।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Adar Poonawalla Net Worth

Adar Poonawalla Net Worth: क्या अदार पूनावाला खरीद सकते हैं RCB? जानिए कितनी है वैक्सीन किंग की कुल संपत्ति

Adar Poonawalla का नाम आईपीएल फ्रेंचाइजी RCB को खरीदने की संभावनाओं से जुड़ रहा है।…

Jan 24, 2026
Cibil Score

Cibil Score: RBI का नया 15 तारीख वाला नियम, सही समझे तो स्कोर रहेगा 750+, नहीं तो गिरेगा तेजी से

Cibil Score: RBI के 15 तारीख वाले नए नियम से अब हर ग्राहक के लिए…

Nov 5, 2025
Post Office PPF Scheme

Post Office PPF Scheme 2025: हर साल ₹50,000 जमा करें और 15 साल बाद मिलेगा इतना रुपया

Post Office PPF Scheme 2025: अगर आप सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं और लंबी अवधि…

Sep 7, 2025

बता दें कि सोमवार को ब्रेंट क्रूड का भाव 31.27 डॉलर प्रति बैरल तक गिरा, जोकि फरवरी 2016 के बाद का सबसे निचला स्तर है। जबकि, डब्ल्यूटीआई का भाव सोमवार को 27.34 डॉलर प्रति बैरल तक गिरा था, जो कि फरवरी 2016 के बाद का सबसे निचला स्तर है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

पेट्रोल-डीजल फिर हुआ सस्ता, जानें नई दरें

पेट्रोल-डीजल
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts