दिल्ली में कोविड मरीजों की संख्या 39 हजार के करीब, 14 हजार से ज्यादा ठीक हुए

दिल्ली में कोविड

नई दिल्ली। भारत में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या 3 लाख 20 हजार के पार हो चुका है। देश के अलग-अलग राज्यों में भी हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को राजधानी दिल्ली में कोविड संक्रमितों की संख्या 40 हजार पहुंचने में 1000 से कुछ ही ज्यादा रह गई है।

दिल्ली में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या 38 हजार 958 हो चुकी है। दिल्ली में जिस तेजी के साथ कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है उसे देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह की सीएम केजरीवाल के साथ बैठक होने वाली है। इस बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है। साथ ही कोरोना से निपटने के अन्य विकल्पों पर भी चर्चा की जा सकती है।

दिल्ली में कोविड – 19 वायरस संक्रमण से अबतक 1271 लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों की मौत का आंकड़ा हालांकि कम है लेकिन यह धीरे-धीरे बढ़ रही है। दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या 22 हजार 742 है और 14 हजार 945 मरीज ठीक हो चुके हैं।

देश में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित महाराष्ट्र से दिल्ली की तुलना करें तो महाराष्ट्र के 104568 के मुकाबले दिल्ली में 38958 कुल कोरोना संक्रमित हैं जो महाराष्ट्र के मुकाबले 40.9 प्रतिशत के आसपास है। यह काफी ज्यादा है। यदि इसी रफ्तार से कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती रही तो जल्द ही दिल्ली में भी महाराष्ट्र जैसी स्थिति हो सकती है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

भारत में कोविड-19 का मामला 3 लाख से 3 लाख 20 हजार से ज्यादा हुए

सभी राज्यों को मिलाकर भारत में कुल कोरोन मरीजों की संख्या 3 लाख 20 हजार 922 तक पहुंच चुकी है। भारत में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 1 लाख 49 हजार 348 है और 1 लाख 62 हजार 379 मरीज अबतक ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना से अबतक 9195 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। दूसरे नंबर पर दक्षिणी राज्य तमिलनाडु है जबकि तीसरे नंबर पर राजधानी दिल्ली है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

दिल्ली में कोविड मरीजों की संख्या 39 हजार के करीब, 14 हजार से ज्यादा ठीक हुए

दिल्ली में कोविड
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts