प्याज का भरवां पराठा (Stuffed Onion Paratha) बनाने का तरीका – प्याज का पराठा बनाने का लोगों का अपना-अपना तरीका होता है। ऐसे में कुछ लोग प्याज को आटे में गूंथ के प्याज का पराठा बनाते हैं तो कुछ लोग प्याज से भरा हुआ पराठा खाना पंसद करते हैं। तो आइए जानते हैं कि कुछ ही मिनटों में आप अपने घर पर कैसे आसानी से प्याज का भरवां पराठा (Stuffed Onion Paratha) बनाकर सबको खिला सकते हैं। पराठा बनाने के लिए इस रेसिपी को फॉलो करिए।
- कितने लोगों के लिए– 2 से 3
- कुल समय– 15 से 20 मिनट
प्याज का पराठा बनाने के लिए आवश्यक सामाग्री
- 2 कटोरी गेहूँ का आटा
- 2 से 3 बारीक कटी हुई प्याज
- 2 कटी हुई हरी मिर्च
- थोड़ा सा बारीक कटी हुई अदरक
- 1 छोटा चम्मच गर्म मसाला
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच अजवायन
- नमक जरूरत के अनुसार
- रिफाइन जरूरत के अनुसार
- पानी जरूरत के अनुसार
प्याज का भरवां प्याज पराठा बनाने की विधि
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में जरूरत के अनुसार नमक और अजवायन डालकर आटे को गूंथ लें। आटे को जबतक नरम न हो अच्छे से पानी डालकर मिलाएं। अब प्याज के पराठे के लिए प्याज, नमक, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, अदरक, गर्म मसाला, धनिया पत्ती मिलाकर पराठा के लिए स्टफिंग तैयार कर लें।
अब आटे की लोइयां तोड़ लें और इसे पूड़ी के बराबर बेल लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच स्टफिंग रखकर लोई को अच्छी तरह पैक कर दें। अब सूखा आटा लगाकर लोई को पराठे की तरह बेल लें। धीमी गैस पर तवा गर्म होने के लिए रख दें। जब तवा गर्म हो जाए तो बेला हुआ पराठा तवा पर डालकर अच्छे ले पका लें।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

गर्मियों में गन्ने का जूस क्यों है फायदेमंद, इम्यूनिटी से लेकर एनर्जी तक देता है फायदा
गन्ने का जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। गर्मी में थकान, कमजोरी…

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश
नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Marriage Pressure: शादी की उम्र निकलने पर रिश्तेदारों देते हैं ताने, ऐसे बचें इस दबाव से
समाज में आज भी शादी को लेकर दबाव बहुत गहरा है। खासकर महिलाओं को रिश्तेदारों…
पराठा पकने के बाद दोनों तरफ से रिफाइन डालकर करारा होने तक सेंक लें। इसी तरह से सारे पराठें को तैयार कर लें। लीजिए अब आपका प्याज का भरवां पराठा (Stuffed Onion Paratha) तैयार है। इसे दही या धनिया चटनी के साथ सर्व करें।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।



























