Makar Sankranti Puja Vidhi: मकर संक्रांति पर इस विधि से करें पूजा-पाठ

Makar Sankranti Puja Vidhi

Makar Sankranti Puja Vidhi: साल 2024 में 15 जनवरी को मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाएगा। सूर्य देव मकर राशि में जब प्रवेश करेंगे तब मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाएगा। मकर संक्रांति उदय तिथि को मनाया जाता है इसलिए इस बार 15 जनवरी को ही मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाएगा।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

प्रत्येक वर्ष पौष महीने में जब सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब मकर संक्रांति का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाने का प्रावधान है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। शास्त्रों में बताया गया है कि मकर संक्रांति तिथि पर सूर्य देव उत्तरायण होते हैं।

सनातन धर्म में सूर्य के उत्तरायण होने का विशेष महत्व होता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा तट पर स्नान करते हैं। इस दौरान पूजा पाठ तथा दान पुण्य किया जाता है। पितरों को मोक्ष दिलाने के लिए बहती जलधारा में तिलांजलि भी दिया जाता है।

Makar Sankranti Puja Vidhi

मकर संक्रांति के दिन सूर्योदय से पहले उठकर घर की साफ सफाई करना चाहिए। साफ सफाई करने के बाद दैनिक कार्य से निवृत्त होकर गंगाजल युक्त पानी से स्नान करना चाहिए। यदि आपके आसपास सरोवर या नदी हो तो इस पवित्र नदी में या सरोवर में स्नान करना उत्तम रहता है।

स्नान के बाद आचमन कर स्वयं को शुद्ध कर लेना चाहिए। उसके बाद पीले वस्त्र धारण करके सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। इसी समय अंजलि में तिल लेकर बहती जलधारा में प्रवाहित करना चाहिए।

इसके बाद विधि विधान से सूर्य देव की पूजा करने का विधान है। पूजा के समय सूर्य चालीसा का पाठ करना चाहिए और अंत में सूर्य देव की आरती करते हुए जीवन में सुख शांति और धन वृद्धि की कामना करना चाहिए। पूजा समाप्त होने के बाद आर्थिक स्थिति के अनुसार दान पुण्य का काम करना चाहिए।

यह भी पढ़ें…

Makar Sankranti Date: 14 या 15 जनवरी, कब मनेगी मकर संक्रांति, दूर करें कंफ्यूजन

मकर संक्रांति पर्व के दिन इन बातों का रखें ध्यान ताकि घर में बरकत हो

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now