क्या सच में इटली के लोग अपने पैसों को सड़क पर फेंक रहे हैं?

इटली के लोग

डेस्क। कोरोना वायरस के कहर से आज देश और दुनिया के लोग प्रभावित हैं। वहीं इस वायरस से यूरोप में सबसे ज्‍यादा इटली प्रभावित हुआ है। हजारों लोगों की मौत के बाद इस शहर के लोगों में निराशा भी स्‍वाभाविक है। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से इटली की कुछ इस तरह की तस्‍वीरें वायरल हो रही हैं, जो सबका ध्यान अपनी और खींच रही है।

तस्वीर के वायरल होने की पीछे कहा जा रहा है कि इटली के लोग इतने परेशान हो चुके हैं कि उन्होंने हताशा में अपने पैसे गलियों, सड़कों पर फेंकने शुरू कर दिए हैं। पैसों का इस तरह से फेकने के पीछे कहा जा रहा है कि जब सगे-संबंधी नहीं बचे और इस तरह की पांबदियों में ही जीना है तो पैसों को रखने का क्‍या लाभ?

वायरल तस्वीर के पीछे अब सवाल उठता है कि क्‍या इनमें रत्‍ती भर भी सच्‍चाई है? क्या सच में लोग इतना परेशान हो गए हैं कि इस पैसों को लुटा दिया? अगर लुटाया भी तो कोई लुटने वाला नहीं? तो आइए जानते हैं कि इसके पीछे का सच क्या है?

खबरों के मुताबिक, जब इस बात की सत्यता की जांच की गयी तो पता चला कि सोशल मीडिया के जरिए सड़कों पर पैसे फेकने की जो तस्‍वीरें वायरल हो रही है, वो तो सही है, लेकिन उनका इटली से कोई वास्‍ता नहीं है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्‍योंकि इस तरह की तस्‍वीरें मार्च, 2019 से ही इंटरनेट पर वायरल हो रही है और उस दौरान दुनिया ने कोरोना वायरस नाम का शब्‍द भी नहीं सुना था। तो लोगों ने ऐसा किया क्यों? अब ये तो साफ हो गया कि वो तस्वीर इटली की नहीं हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

अब सवाल यह है कि पैसे फेकने के पीछे की सच्‍चाई क्‍या है? दरअसल अगस्त 2018 में बदहाली से जूझ रहे लैटिन अमेरिकी देश वेनेजुएला ने अपनी करेंसी को बदलने का फैसला किया। वेनेजुएला ने नयी करेंसी Bolívar Soberano चलाने का फैसला किया जोकि पहले Fuerte Soberano थी।

जब पुरानी करेंसी की कोई वैल्‍यू नहीं रह गई तो वेनेजुएला के लोगों ने उन नोटों को सड़कों पर फेंकना शुरू कर दिया। दरअसल पिछले एक साल से सड़कों पर पैसे फेकने की तस्‍वीरें जो इंटरनेट और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वो पुरानी है और इटली से उन पैसों का कोई वास्ता नहीं है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

क्या सच में इटली के लोग अपने पैसों को सड़क पर फेंक रहे हैं?

इटली के लोग
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts