IPL 2023 के Best Xl में शामिल हैं ये खिलाड़ी

IPL 2023 Best Xl List

IPL 2023 Best Xl: आई पी एल 2023 का लीग फेज समाप्त हो गया है। इसमें 4 टीमें प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई हो चुकी है। इस टूर्नामेंट में अब तक 6 टीमें बाहर हो चुकी है। लेकिन बाहर होने वाली टीमों में भी कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो आईपीएल के 16वें सीजन में बेस्ट प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन चुके हैं।

Whatsapp GroupJoin
Telegram channelJoin

आइए जानते हैं IPL 2023 Best Xl खिलाड़ी के बार में

Follow us on Google News
  • ओपनर – फाफ डुप्लेसी और यशस्वी जायसवाल
  • मिडिल ऑर्डर – विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह
  • विकेटकीपर – हेनरिक क्लासेन
  • ऑलराउंडर – राशिद खान और रविंद्र जडेजा
  • गेंदबाद – मथीशा मथिराना, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी
  • इम्पैक्ट प्लेयर – शुभमन गिल
यह भी पढ़ें -   Dhoni Wife Name - महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी हैं बेहद खूबसूरत, जानिए कहां की रहने वाली हैं?

आईपीएल के 2023 के टूर्नामेंट में यशस्वी जयसवाल और फाफ डुप्लेसी गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने इस सीजन में दमदार प्रदर्शन किया है। यशस्वी जायसवाल ने इस सीजन में 14 मैचों में 625 रन बनाए हैं। वही डुप्लेसी ने 14 मैचों में 730 रन बनाए हैं। एक ओपनर के तौर पर यह दोनों ही नाम दमदार प्रदर्शन करने में सफल रहे हैं।

शुभमन गिल ने इस सीजन में जीटी के लिए ओपनिंग करते हुए अब तक दो शतक और चार अर्धशतक की मदद से 680 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर विराट कोहली है जिन्होंने 14 मैचों में अब तक 639 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें -   वेलिंग्टन टेस्ट : न्यूजीलैंड की ठोस शुरुआत, अर्धशतक के करीब विलियम्सन

बेस्ट प्लेइंग इलेवन में चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं। सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए 14 मैचों में 511 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार का स्ट्राइक रेट 185 से ज्यादा का है। पांचवें नंबर पर रिंकू सिंह है जो कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेल रहे हैं। रिंकू सिंह ने 14 मैचों में कुल 474 रन बनाए हैं। इस सीजन में लगातार 5 छक्के लगाकर रिंकू सिंह ने अपनी अलग पहचान बना ली है।

विकेटकीपर के तौर पर हेनरिक क्लासेन बेस्ट प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने एक 11 पारियों में 448 रन बनाए हैं। एक शतक और दो अर्धशतक लगाकर उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया है। ऑलराउंडर के तौर पर रविंद्र जडेजा और राशिद खान टॉप पर हैं। जरेडा ने 10 पारियों में 153 रन बनाए हैं और गेंदबाज के तौर पर 17 विकेट भी लिए हैं।

यह भी पढ़ें -   केंद्रीय खेल मंत्रालय ने कोरोना के देखते हुए टोक्यो-2020 का दौरा स्थगित किया

दूसरी तरफ राशिद ने 14 मैचों में 24 विकेट लिए हैं और 6 पारियों में कुल 95 रन बनाए हैं। गेंदबाजों की बात करें तो मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और मथीशा पथिराना ने अपनी जगह बनाई है। मोहम्मद शमी ने इस सीजन में 24 विकेट लिए हैं। वही पथिराना ने 15 विकेट अब तक लिए हैं।

Whatsapp GroupJoin
Telegram channelJoin

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।