Indian Missile Weapon: भारत का स्वदेशी हथियार जिससे दुश्मन थर-थर कांपते हैं…

Indian Missile Weapon

डेस्क। Indian Missile Weapon: भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी सेना वाला देश है। बीते दस सालों में भारत ने रक्षा प्रणाली के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। भारत के कुछ ऐसे हथियार हैं जिनके सामने दुनिया के बड़े-बड़े देश भी नहीं टिकते हैं। इसके साथ-साथ भारत कुछ ऐसे प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहा है जो मिसाइल के क्षेत्र में भारत को सबसे आगे कर देगा।

Indian Missile Weapon: ब्रह्मोस मिसाइल

ब्रह्मोस मिसाइल दुनिया की एकलौती सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है जो भारत के पास है। इसकी स्पीड मैक 3 है। भारत ने यह मिसाइल रूस के साथ मिलकर तैयार किया है। इस मिसाइल की खासियत है कि यह मिसाइल जमीन, हवा, और पानी से मार करने में सक्षम है। यह मिसाइल की एक और खासियत है कि यदि दुश्मन अपनी स्थिति में बदलाव कर ले फिर भी यह मिसाइल दुश्मन को खत्म करके ही वापस आता है।

Indian Missile Weapon
Indian Missile Weapon Brahmos

Indian Missile Weapon: अग्नि मिसाइल

भारत की अग्नि मिसाइल के बारे में कौन नहीं जानता है। भारत की यह बहुचर्चित मिसाइल प्रणाली है जो कई वर्जन में उपलब्ध है। इस मिसाइल की अलग-अलग वेरियेंट अलग-अलग युद्ध परिस्थितियों में मार करने में सक्षम है। भारत ने अग्नि मिसाइल के इंटरकॉन्टिनेंटल वेरियंट को सफलतापूर्वक टेस्ट किया है। यह मिसाइल दुनिया के कई देशों को अपनी जद में रखता है।

Indian Missile Weapon: आकाश मिसाइल

भारत की आकास मिसाइल कम दूरी में मार करने वाली मिसाइल है। जिसकी मारक क्षमता 150 से 250 किलोमीटर तक है। यह मिसाइल जमीन से दागी जाने वाली मिसाइल है। इस मिसाइल से दुश्मन देश में भी खलबली मची रहती है। इसकी खासियत है कि यह 99.9% स्टीक निशाना भेदने में सक्षम है। दुनिया के कई देशों ने आकाश मिसाइल को खरीदने की इच्छा भी जताई है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kusha Air Defence System

Project Kusha Air Defence System: S-400 से भी आगे जाने की तैयारी में भारत, बना रहा अभेद्य सुरक्षा कवच

Project Kusha Air Defence System के अंतर्गत विकसित की जा रही तीन मिसाइलों को M1,…

Jan 28, 2026
हैमर और कटाना हथियार

भारत-फ्रांस में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, सेना को मिलेगा हैमर और कटाना हथियार

भारत और फ्रांस ने मिलकर दो बड़े रक्षा समझौते किए हैं, जिनसे भारतीय सेना की…

Nov 25, 2025
Kargil Vijay Diwas

Kargil Vijay Diwas: कारगिल युद्ध में परवेज मुशर्रफ की गुप्त योजना और भारत का एयरस्ट्राइक फैसला

Kargil Vijay Diwas: कारगिल युद्ध की असली वजह पाकिस्तान का ‘ऑपरेशन बद्र’ था। उस समय…

Jul 26, 2025

Indian Missile Weapon
Indian Missile Weapon Agni

Indian Missile :पृथ्वी मिसाइल

भारत की एक और मिसाइल प्रणाली में पृथ्वी मिसाइल का नाम भी गर्व के साथ लिया जाता है। इस मिसाइल का प्रयोग एंटी मिसाइल प्रतिरोधक क्षमता के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। जिसे पृथ्वी एयर डिफेंस के नाम से जाना जाता है। पृथ्वी मिसाइल के कई वेरियंट उपलब्ध हैं जिनमें पृथ्वी 1, पृथ्वी 2 और 3 शामिल हैं।

Indian Missile Weapon: निर्भय मिसाइल

यह एक लंबी दूरी की सबसोनिक क्रूज मिसाइल है। इसे डीआरडीओ ने विकसित किया है। यह लंबी दूरी की परंपरागत और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम क्रूज मिसाइल है। मिसाइल 6 मीटर लंबी है और वज़न लगभग 1500 किलो है। इसकी मारक क्षमता 1000 किलोमीटर है।

भारत के पास इसके अलावा भी कई Indian Missile Weapon हैं। इसके बारे में विस्तार से आगे चर्चा करेंगे। लेकिन ऊपर के पांच मिसाइल सिस्टम से दुनिया का कोई भी देश लोहा लेने से डरता है। भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी सरकार ने रक्षा क्षेत्र को और मजबूत बनाने पर बल दिया है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Indian Missile Weapon: भारत का स्वदेशी हथियार जिससे दुश्मन थर-थर कांपते हैं…

Indian Missile Weapon
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts