हाफिज और दाऊद पर बोले इमरान, मैं जिम्मेदार नहीं, विरासत में मिला सबकुछ

imran-on-hafeez-and-dawood-i-am-not-responsible-everything-inherited

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने हाफिज सईद और दाऊद इब्राहिम के मसले पर कहा कि इसके लिए वो जिम्मेदार नहीं है। जब उनसे हाफिज सईद और दाऊद इब्राहिम को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए जिम्मेदार नहीं, ये मसले विरासत में मिले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवाद फैलाना पाकिस्तान के भी हित में नहीं है।

बता दें कि हाल ही में भारत सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी है। जिसके बाद पाकिस्तान सरकार ने भी भारत सरकार के इस फैसले की सराहना की थी। पाकिस्तान ने यह भी कहा कि वह भारत में आम चुनाव तक इंतजार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के लिए तैयार हैं।

imran-on-hafeez-and-dawood-i-am-not-responsible-everything-inherited
दाऊद इब्राहिम

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से मुलाकात और बात करने में उन्हें खुशी होगी। वहीं भारत ने इस मामले में कहा है कि पाकिस्तान के साथ तब तक वार्ता नहीं हो सकती है जब तक कि वह सीमा पार आतंकवाद को समर्थन और संरक्षण देना बंद नहीं कर देता।

इस्लामाबाद में भारतीय पत्रकारों से बातचीत में इमरान ने कहा कि इतिहास से हमें सीखना चाहिए, उसमें रहना नहीं चाहिए। हाफिज सईद को दंड देने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘हाफिज सईद के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र का प्रतिबंध है। पहले से ही उस पर शिकंजा कसा हुआ है।’

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

हालांकि इमरान खान आतंकवाद के मसले पर चुप्पी साध रखी थी। लेकिन करतारपुर इवेंट में कश्मीर का मुद्दा उठा दिया। इसपर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। गुरुवार पीएम इमरान ने कहा कि पाकिस्तान के लोग भारत के साथ अमन चाहते हैं। यहां के लोगों की मानसिकता बदल चुकी है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

हाफिज और दाऊद पर बोले इमरान, मैं जिम्मेदार नहीं, विरासत में मिला सबकुछ

imran-on-hafeez-and-dawood-i-am-not-responsible-everything-inherited
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts