हरियाणा सरकार की तरफ से अब प्रदेश में ग्रेजुएशन कर रही लड़कियों को बड़ा तोहफा दिया जाएगा। हरियाणा सरकार के इस तोहफे के बाद अब प्रदेश की लडकियों को ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी करने के बाद पासपोर्ट दिया जाएगा। बता दें कि इस फैसले की घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में की। कार्यक्रम का शीर्षक था ‘हर सर हेलमेट’।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री खट्टर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह कार्यक्रम डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि सभी छात्राओं को कॉलेज में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी करने के बाद पासपोर्ट दिया जाएगा। इसकी पूरी प्रक्रिया कॉलेज में ही होगी ताकि छात्राओं को किसी प्रकार की कोई कठिनाई ना हो।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने
Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

बिहार में वोटर वेरिफिकेशन पर बवाल क्यों? 65 लाख नाम लिस्ट से बाहर, ADR ने सुप्रीम कोर्ट में उठाए सवाल
बिहार में चल रही Special Intensive Revision (SIR) वोटर लिस्ट एक्सरसाइज पर सियासी बवाल थमने…
100 छात्रों को मिला फ्री हेलमेट
इस कार्यक्रम में हरियाणा सरकार की तरफ से 100 छात्राओं को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस और फ्री हेलमेट बांटे गए। साथ ही मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि सभी विधानसभा के एक-एक हजार विद्यार्थियों को ड्राइविंग लाइसेंस दिए जाएंगे। जिससे कि छात्र अच्छी तरह से ट्रैफिक नियमों का पालन कर सकें और अधिक से अधिक लोगों को ट्रैफिक के नियमों से अवगत करवा सकें।
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने आगे कहा कि आज का कार्यक्रम राजनीतिक विषय से अलग है। इसका संबंध लॉन्ग टर्म रिजल्ट्स से है। यह एक ऐसा कार्यक्रम है जो आपकी सोच बदल सकता है। इससे हम लोगों को अवगत कराते हैं कि कैसे सड़क पर दौड़ते जीवन को सुरक्षित रखा जा सकता है। क्योंकि ये जीवन आपके और हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
ताजा खबरें 😄👇

क्या बंद हो रही है लाडकी बहिन योजना? नवंबर-दिसंबर की किस्तें अटकीं, जानें पूरा मामला
महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना में दो महीने से किस्तें अटकी हैं। चुनावी प्रक्रिया को…

Gender Crisis: यूरोप का देश जहां महिलाएं खरीद रही हैं किराए पर पति, वजह जानकर होंगे हैरान
लातविया में पुरुषों की कमी इतनी गंभीर हो चुकी है कि महिलाएं पति किराए पर…

Grok Chatbot बना खतरा, आम लोगों के एड्रेस और कॉन्टैक्ट डिटेल लीक करने का दावा
एलन मस्क के चैटबॉट ग्रोक पर निजी जानकारी साझा करने के आरोपों ने दुनिया भर…
सीएम खट्टर ने कहा कि देश में हर साल बड़ी संख्या में रोड एक्सीडेंट होते हैं। इस दुर्घटना में बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वाले लोगों की मौत भी हो जाती है। अगर आप गाड़ी चलाते वक्त हेलमेट का प्रयोग करें तो इस दुर्घटना को होने से रोका जा सकता है। उन्होनें कहा कि जहां तक हरियाणा की बात है, यहां हर साल करीब साढे चार हजार रोड एक्सीडेंट होते हैं, जिनमें रोजाना 13 व्यक्ति की मौत होती है। जिसे हम ट्रेफिक नियमों का पालन करके रोक सकते हैं।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।
































