भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ हो गया फ्रॉड, खुद लोगों से की यह अपील

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी को लेकर एक बहुत ही बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि काजल राघवानी के साथ बहुत ही बड़ा फ्रॉड हो गया है। अपने साथ हुए फ्रॉड का खुलासा अभिनेत्री काजल राघवानी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया है। इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री काजल राघवानी ने उस आदमी का भी फोटो शेयर किया है जिसने उसके साथ फ्रॉड किया है।

बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री में काजल राघवानी एक जाना पहचाना नाम है। भोजपुरी सिनेमा में काजल राघवानी ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। सोशल मीडिया पर काजल राघवानी के करोड़ों फैन फॉलोइंग है। लेकिन काजल राघवानी को चूना लगाने वाले शख्स के बारे में जानने के बाद लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि एक अभिनेत्री के साथ भी ऐसा हो सकता है।

हालांकि इस विषय में काजल राघवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी देते हुए लोगों से अपील की है कि ऐसे फ्रॉड करने वाले लोगों से उनके फैन भी सावधान रहें। बताया जा रहा है कि काजल राघवानी के साथ 1.75 करोड़ रुपए का फ्रॉड किया गया है।

एक्ट्रेस ने सुनाई अपनी आपबीती

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा

आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Feb 10, 2026
Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी

साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jan 30, 2026
Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर

जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…

Jan 29, 2026

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने अपनी आपबीती सुनाते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है कि यह एक फ्रॉड इंसान है जो सेलिब्रिटीज का नाम देकर लोगों से उनके सोशल अकाउंट बनवाते हैं। सेम चीज इसने मेरे साथ की और 1.75 करोड़ रुपए का फ्रॉड किया। इसने मेरे अकाउंट का सेटिंग बंद कर दिया था कि मुझे कुछ पता ना चल सके।

बता दे कि काजल राघवानी ने 2011 में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उनकी पहली भोजपुरी फिल्म सुगना थी। शुरुआती दिनों में काजल राघवानी की जोड़ी भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ बनी। धीरे-धीरे काजल राघवानी की फिल्में खेसारी लाल यादव के साथ सुपरहिट होने लगी और फिर खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी लंबे समय तक भोजपुरी इंडस्ट्री में कायम रही।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ हो गया फ्रॉड, खुद लोगों से की यह अपील

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts