पूर्व दिशा में सोना अच्छा या बुरा? पूर्व दिशा में पैर करके क्यों नहीं सोना चाहिए?

पूर्व दिशा में सोना अच्छा या बुरा?

पूर्व दिशा में सोना अच्छा या बुरा? कई लोग ऐसे होते हैं जो पूर्व दिशा में पैर रखकर सोते हैं। हालांकि भारतीय समाज में कुछ खास दिशाओं में पैर रखकर सोने से मना किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में भी इस बात का जिक्र किया गया है कि दक्षिण दिशा और पूर्व दिशा में पैर रखकर नहीं सोना चाहिए। जो व्यक्ति नियमों का पालन सही तरीके से करता है उन्हें जीवन में कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

हिंदू धर्म में कई प्रकार के नियम बताए गए हैं जो जीवन जीने के लिए बहुत ही उपयोगी होते हैं। शास्त्रों के हिसाब से दिशाओं को लेकर भी कुछ खास तरह के नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से जीवन में कभी भी दुखों का सामना नहीं करना पड़ता है।

Follow us on Google News
यह भी पढ़ें -   रविवार को बाल कटवाना चाहिए या नहीं, जानिए बाल कटवाने का सही दिन

पूर्व दिशा में पैर करके क्यों नहीं सोना चाहिए?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनुष्य को पूर्व दिशा की ओर पैर रखकर नहीं सोना चाहिए। पूर्व की दिशा उदय की दिशा होती है। पूर्व दिशा की तरफ सूर्योदय होता है। पूर्व दिशा को देवताओं की दिशा माना गया है। ऐसी मान्यता है कि पूर्व दिशा में पैर करके सोने से सूर्य देव का अपमान होता है। इसलिए पूर्व दिशा की तरफ पैर करके कभी भी नहीं सोना चाहिए।

वहीं पश्चिम दिशा की तरफ सिर करके नहीं सोना चाहिए। जिस प्रकार पूर्व दिशा की तरफ पैर रखकर सोने से सूर्य देव का अपमान होता है उसी प्रकार पश्चिम दिशा की तरफ सिर रखकर सोने से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें -   बेड के नीचे लोहा रखने से क्या होता है? जानिए जूता-चप्पल रखना चाहिए या नहीं

ज्योतिष के अनुसार पूर्व दिशा में पर रखकर सोने से व्यक्ति के जीवन में निराशा, भय, आशंका, आलस्य और बुरे सपने तथा नकारात्मक विचार का आगमन होता है।

पूर्व दिशा के साथ-साथ दक्षिण दिशा को लेकर भी इसी प्रकार की बातें कही गई है। ऐसी मान्यता है कि दक्षिण दिशा यम की दिशा होती है और इस दिशा में दुष्टों का वास माना गया है। इसलिए दक्षिण दिशा में पैर रखकर सोने से व्यक्ति के जीवन में घोर अंधकार हो जाता है। इसके अलावा दक्षिण दिशा में पैर रखकर सोने से यमदेव का अपमान भी माना जाता है।

यह भी पढ़ें -   सुबह को बिल्ली देखना या बिल्ली की आवाज सुनाई देना क्या संकेत करता है?

दक्षिण दिशा में पैर रखकर सोने से जीवन में हानि, स्मृति भय, भ्रम की स्थिति, मृत्यु का भय होता है। इसके साथ साथ रोग होने का भय भी हमेशा सताता रहता है। इसलिए कभी भी पूर्व दिशा की तरफ और दक्षिण दिशा की तरफ पैर रखकर नहीं सोना चाहिए।

अवश्य पढ़ें-

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News