दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके

Earthquake in Delhi and NCR region

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर सहित समूचे उत्तर भारत में भूकंप के हलके झटके महसूस किये गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र उत्तर भारत से दूर होने की वजह से दिल्ली तथा आसपास के इलाकों में हल्के झटके महसूस किये गए। फिलहाल किसी भी प्रकार की जानमाल की नुकसान की खबर नहीं है।

झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए। लोगों का कहना है कि भूकंप के झटके महसूस होने के बाद उन्हें डर महूसस होने लगा। लोग तुरंत अपने घरों से बाहर आ गए। दिल्ली के साथ हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किये गये। पाकिस्तान के बन्नू इलाके में 5.1 तीव्रता का भूकंप आने की खबर है।

इजरायल की ये मशीनें, जिसका लोहा पूरी दुनिया मानती है

भूकंप कैसे आता है?

धरती के अंदर की प्लेटे जब आपस में टकराती है तो सतह पर भूकंप के झटके महसूस होते हैं। ये प्लेटे धरती के अंदर अलग-अलग जगहों पर एक-दूसरे से टकराते रहते हैं। कई बार इन प्लेटों के टकराने से धरती पर कंपन होती है जिससे हमें झटके महसूस होते हैं।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता को डेसिमल अंकों में मापा जाता है। रिक्टर स्केल 7 से ऊपर के भूकंप को ज्यादा खतरनाक माना जाता है। इसके नीचे के भूकंप आने पर किसी भी प्रकार के नुकसान की संभावना कम होती है। हालांकि यह भूकंप की स्थिति और धरती की भौगोलिक और स्थानीय संरचना पर निर्भर करता है। लेकिन 7 से ऊपर के भूकंप पर नुकसान की संभावना अधिक होती है।

भूकंप आने पर क्या करें?

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

  1. भूकंप के झटके महसूस होने पर सबसे पहले अपने-अपने घरों से बाहर निकलें।
  2. बाहर खुले स्थानों पर जाएं। ध्यान रखें कि आसपास पेड़ इत्यादि न हो।
  3. अत्यधिक तेज भूकंप आने पर बाहर खुले मैदान में जमीन के ऊपर लेट जाएं।
  4. यदि किसी कारणवश घर से बाहर नहीं निकल पाये तो घर में ही किसी मजबूत सोफे इत्यादि के अंदर छुप जाएं।
  5. घर में हमेशा दीवार कॉर्नर वाली जगह पर छिपें यहां पर नुकसान की संभावना कम होती है।

यह भी पढ़ें-

सैम मानेकशॉ ने जब इंदिरा गांधी को कहा था, ‘मैं तैयार हूं स्वीटी’

तो ये है निरहुआ की असली पत्नी, जानें कौन । Who is real wife of Nirahua

आने वाली है सबसे तेज टेक्नोलॉजी, प्लेन से भी पहले पहुंचाएगी गन्तव्य स्थान पर


मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके

Earthquake in Delhi and NCR region
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts