Diljit Dosanjh Net Worth: जानिए कितना कमाई करते हैं पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ?

Diljit Dosanjh Net Worth

Highlights:

  • दिलजीत दोसांझ की कुल नेट वर्थ लगभग ₹172 करोड़ आंकी गई है।
  • धार्मिक कीर्तन से करियर की शुरुआत और पहली कमाई सिर्फ ₹3000 थी।
  • ‘लाख 28 कुड़ी दा’ और ‘पटियाला PEG’ जैसे हिट गानों से मिली पहचान।

Highlights:

  • दिलजीत दोसांझ की कुल नेट वर्थ लगभग ₹172 करोड़ आंकी गई है।
  • धार्मिक कीर्तन से करियर की शुरुआत और पहली कमाई सिर्फ ₹3000 थी।
  • ‘लाख 28 कुड़ी दा’ और ‘पटियाला PEG’ जैसे हिट गानों से मिली पहचान।

Diljit Dosanjh Net Worth – दिलजीत दोसांझ भारत के सबसे सफल सिंगर, एक्टर और इंटरनेशनल स्टार में से एक हैं। उनका सफर बहुत साधारण तरीके से शुरू हुआ था लेकिन आज वह दुनिया भर में पहचाने जाते हैं। बचपन में धार्मिक कार्यक्रमों में कीर्तन गाने से लेकर इंटरनेशनल स्टेज पर परफॉर्म करने तक उनकी कहानी मेहनत, टैलेंट और जुनून का बेहतरीन उदाहरण है।

आज दिलजीत न केवल बॉलीवुड फिल्मों और हिट गानों से कमाते हैं बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट, लाइव कॉन्सर्ट और म्यूजिक टूर से भी करोड़ों की कमाई करते हैं। दिलजीत दोसांझ एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। उन्हें बचपन से ही संगीत का शौक था। स्कूल के समय से ही वह भजन और कीर्तन गाया करते थे।

दिलजीत का पहला एलबम ‘इश्क दा उड़ा अड्डा’ रिलीज हुआ लेकिन वह ज्यादा सफल नहीं हुआ। लेकिन उनके गाने ‘लाख 28 कुड़ी दा’ और ‘पटियाला PEG’ ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से पहचान बनाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से सभी को प्रभावित किया।

Diljit Dosanjh Biography in Hindi

जानकारीविवरण
पूरा नामदिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh)
जन्म तिथि6 जनवरी 1984
जन्मस्थानदोसांझ कलां, जालंधर, पंजाब, भारत
प्रोफेशनसिंगर, एक्टर, टीवी प्रेजेंटर, प्रोड्यूसर
पहला एलबमइश्क दा उड़ा अड्डा (2004)
ब्रेकथ्रू सॉन्गलाख 28 कुड़ी दा (हनी सिंह के साथ)
पंजाबी फिल्म डेब्यूद लायन ऑफ पंजाब (2011)
बॉलीवुड डेब्यूउड़ता पंजाब (2016)
फेमस गानेपटियाला PEG, डू यू नो, 5 तारा, G.O.A.T
पहली सैलरी₹3000 (स्थानीय कीर्तन प्रोग्राम से)
अनुमानित नेट वर्थलगभग ₹172 करोड़
अन्य आय स्रोतम्यूजिक एल्बम, लाइव कॉन्सर्ट, ब्रांड डील्स
अवॉर्ड्सफिल्मफेयर अवॉर्ड, PTC पंजाबी म्यूजिक अवॉर्ड
पहचानपावरफुल वॉयस, सादगी, यूनिक फैशन स्टाइल
इंटरनेशनल अचीवमेंटकोचेला परफॉर्म करने वाले पहले पंजाबी आर्टिस्ट
Diljit Dosanjh Net Worth
Diljit Dosanjh Net Worth

Diljit Dosanjh Career

Diljit Dosanjh Career – दिलजीत ने अपने करियर की शुरुआत स्थानीय धार्मिक कार्यक्रमों में गाकर की। वहां पर उन्हें अपनी पहली कमाई ₹3000 की हुई थी। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में नाम कमाया। उनका गाना ‘लाख 28 कुड़ी दा’ और ‘पटियाला PEG’ सुपरहिट साबित हुआ। पंजाबी फिल्में जैसे ‘जट्ट एंड जूलियट’ और ‘पंजाब 1984’ से उन्होंने अपनी एक्टिंग की क्षमता से सबको परिचय करवाया।

बॉलीवुड में उनका सफर फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ से शुरू हुआ जिसने उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इसके बाद ‘फिल्लौरी’, ‘गुड न्यूज़’ और ‘अमर सिंह चमकिला’ जैसी हिट फिल्मों ने उन्हें दर्शकों के दिलों में खास जगह दिलाई। वह आज सिर्फ पंजाबी सिनेमा ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और इंटरनेशनल स्टेज पर भी एक बड़ा नाम बन चुके हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Chaupal App क्या है?

Chaupal App क्या है? जानिए फीचर्स, कंटेंट और सब्सक्रिप्शन की पूरी जानकारी

Chaupal App किन लोगों के लिए सबसे बेहतर है? चौपाल ऐप खास तौर पर उन…

Jan 15, 2026
Avika Gaur Pregnancy Rumours

Avika Gaur Pregnancy Rumours: शादी के तीन महीने बाद मां बनने की खबरों पर अविका गौर ने तोड़ी चुप्पी

Avika Gaur Pregnancy Rumours: अविका गौर की प्रेग्नेंसी की खबरों ने फैंस के दिल में…

Jan 9, 2026
IMDb Top Rating Films

जब बॉक्स ऑफिस ने ठुकराया, लेकिन दर्शकों ने सराहा: ये हैं IMDb पर टॉप रेटिंग पाने वाली फ्लॉप फिल्में

ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी।…

Jan 7, 2026

Diljit Dosanjh – Movies List

वर्षफिल्म का नाम
2011The Lion of Punjab
2012Jatt & Juliet
2013Jatt & Juliet 2
2014Punjab 1984
2015Sardaar Ji
2015Mukhtiar Chadha
2016Udta Punjab
2016Ambarsariya
2017Phillauri
2017Super Singh
2018Sajjan Singh Rangroot
2018Soorma
2019Arjun Patiala
2019Shadaa
2019Good Newwz
2020Suraj Pe Mangal Bhari
2021Honsla Rakh
2022Babe Bhangra Paunde Ne
2022Jogi
2024Amar Singh Chamkila

Diljit Dosanjh Net Worth

Diljit Dosanjh Net Worth – मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिलजीत दोसांझ की कुल नेटवर्थ लगभग ₹172 करोड़ मानी जाती है। उनकी आय का मुख्य स्रोत म्यूजिक एल्बम, फिल्मों में एक्टिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट और लाइव कॉन्सर्ट हैं। अमेरिका, कनाडा और यूके में उनके इंटरनेशनल टूर हाउसफुल रहते हैं, जिनसे वह करोड़ों की कमाई करते हैं।

दिलजीत दोसांझ सिर्फ गायक और अभिनेता ही नहीं बल्कि कई बिजनेस वेंचर्स और रियलिटी शोज़ से भी इनकम करते हैं। उनकी यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि मेहनत और टैलेंट से कोई भी व्यक्ति दुनिया भर में अपनी पहचान बना सकता है।

दिलजीत दोसांझ को उनके यूनिक फैशन सेंस और ह्यूमबल पर्सनालिटी के लिए जाना जाता है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैन्स से जुड़ाव बनाए रखते हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Santosh Suman

Santosh Suman

संतोष सुमन एक अनुभवी और समर्पित कंटेंट राइटर हैं जो वर्तमान में हन्ट आई न्यूज के लिए लिखते हैं। उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह राजनीति, टेक्नोलॉजी, करंट अफेयर्स, शिक्षा और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं।

Diljit Dosanjh Net Worth: जानिए कितना कमाई करते हैं पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ?

Diljit Dosanjh Net Worth
Picture of Santosh Suman

Santosh Suman

संतोष सुमन एक अनुभवी और समर्पित कंटेंट राइटर हैं जो वर्तमान में हन्ट आई न्यूज के लिए लिखते हैं। उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह राजनीति, टेक्नोलॉजी, करंट अफेयर्स, शिक्षा और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं।

Related Posts