‘डायमंड प्रिंसेज’ शिप पर फंसे यात्री जा सकेंगे अपने घर, मिली इजाजत

'डायमंड प्रिंसेज' शिप

टोक्यो। जापान के योकोहामा पोर्ट पर रोके गए ‘डायमंड प्रिंसेज’ शिप पर फंसे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। जापान के स्वास्थ्य मंत्री कत्सुनोबु काटो ने कहा कि जहाज पर मौजूद जिन यात्रियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, वे बुधवार से अपने घर जा सकते हैं।

जापान सरकार ने बताया कि शिप पर मौजूद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स की जांच पूरी हो गई। कई देश अब अपने नागरिकों को वहां से निकाल रहे हैं। अमेरिका ने योकोहामा पोर्ट पर फंसे ‘डायमंड प्रिंसेज’ शिप से अपने सभी 14 नागरिकों को निकाल लिया है। दक्षिण कोरिया ने भी घोषणा की है कि वह जल्द अपने नागरिकों को वहां से निकालेगा। ‘डायमंड प्रिंसेज’ शिप पर 3711 क्रू और यात्री थे। अब तक अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, हॉन्गकॉन्ग अपने नागरिकों को शिप से निकाल चुका है।

बता दें कि जहाज पर दो और भारतीयों में कोरोनावायरस का संक्रमण पाया गया है। जापान में स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि इससे पहले चार भारतीयों में संक्रमण पाया गया था। उनकी स्थिति में अब सुधार हो रहा है। जहाज पर कुल 454 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। दोनों भारतीय क्रू मेंबर्स के सदस्यों समेत सभी को इलाज के लिए ऑब्जर्वेशन सेंटर भेजा गया है।

भारतीय दूतावास ने कहा कि शिप पर अब 6 भारतीय संक्रमित हैं। जहाज पर कुल 138 भारतीय हैं। इनमें 132 क्रू और 6 यात्री हैं। सभी भारतीयों के इलाज और बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए जापान सरकार से बातचीत की जा रही है। टोक्यो में भारतीय दूतावास लगातार शिप पर मौजूद भारतीय नागरिकों के संपर्क में है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

चीन में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1868 हुई

चीन में नोवेल कोरोना वायरस के कारण पिछले 24 घंटों में मरने वालों की संख्या 98 हो गयी और इस बीमारी से अब तक वहां 1868 लोगों की मौत हुई है। चीन के स्वास्थ्य समिति ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

स्वास्थ्य समिति ने कहा कि कुल 72436 मामलों की पुष्टि हुई है। हालांकि इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है और कुल 12522 लोग इससे उबरने में कामयाब हुए हैं। गौरतलब है कि चीन के हुबेई प्रांत के वुहान में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था जिसके बाद यह 25 देशों तक फैल गया।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

‘डायमंड प्रिंसेज’ शिप पर फंसे यात्री जा सकेंगे अपने घर, मिली इजाजत

'डायमंड प्रिंसेज' शिप
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts