नई दिल्ली। भारत में कोरोना का खौप लोगों में तेजी से बढ़ रहा है। देश में संपूर्ण लॉकडाउन और प्रशासन की सख्ती के बावजूद भी दिन-ब-दिन लोग इसके संक्रमण में आते जा रहे हैं। हालांकि कोरोना के बढ़ते मामले के बीच राहत की खबर ये है कि पूरे देश में इस वायरस से लड़कर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 100 के पार पहुंच गयी है।
कोरोना वायरस से सबसे अधिक संक्रमण महाराष्ट्र और केरल में हुए हैं। कोरोना की वजह से केरल में 1 और महाराष्ट्र में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं केरल में 19 लोग और महाराष्ट्र में 25 लोग कोरोना की जंग जीत कर सकुशल घर लौट आए हैं। इस वायरस से गुजरात में पांच, कर्नाटक में तीन, मध्य प्रदेश में दो, दिल्ली में दो और जम्मू-कश्मीर में दो मौतें हुई हैं।
केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। संक्रमण के कुल मामलों में 49 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। भारत में कोरोना वायरस से पीड़ित रोगियों की संख्या 1395 के पार पहुंच चुकी है। जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या 40 हो गई है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

भागलपुर के सुल्तानगंज में बनेगा बिहार का पहला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, DGCA ने शुरू की साइट क्लियरेंस प्रक्रिया
भागलपुर के सुल्तानगंज में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। DGCA…
बता दें कि चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस को पूरा विश्व झेल रहा है। इस महामारी ने अब 202 देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। पूरी दुनिया में अब तक 7 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 37 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। वहीं यह वायरस भारत में भी तेजी से पांव पसार रहा है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।
































