बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान नहीं रहे, 54 की उम्र में कैंसर से निधन

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का 54 की उम्र में कैंसर के चलते निधन हो गया। बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान काफी समय से इस बिमारी से जूझ रहे थे। मंगलवार को उन्हें अचानक आईसीयू में भर्ती कराया गया था। बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया।

बता दें कि अभिनेता इरफान खान को कैंसर की बिमारी थी। 2018 में उन्होंने इसके बारे में दुनिया को बताया था। इरफान के निधन के बाद बॉलीवुड में शोक का माहौल है। इरफान खान के निधन के बाद कई बॉलीवुड अभिनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अमिताभ बच्चन, परेश रावल और अक्षय कुमार के साथ राजनेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अभिनेता इरफान के निधन पर उन्हें नमन किया। इरफान खान न्यूरो ट्यूमर नामक बिमारी से ग्रस्त थे। दो साल पहले ही उन्हें इस ट्यूमर के बारे में पता चला था। जिसके बाद उन्होंने इस बिमारी का इलाज लंदन में कराया था। इरफान को न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर की बिमारी थी।

वहीं इरफान खान के निधन के बाद कोकिलाबेन अस्पताल के मुताबिक, इरफान खान पेट की समस्या से जूझ रहे थे। उन्हें Colon infection की बिमारी हुई थी। पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इरफान खान के निधन पर श्रद्धांजलि दी।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा

आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Feb 10, 2026
Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी

साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jan 30, 2026
Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर

जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…

Jan 29, 2026

इरफान खान ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। उन्हें पद्म श्री सम्मान से नावाजा जा चुका है। इरफान खान का जन्म राजस्थान में हुआ था। उन्होंने हिन्दी फिल्मों के साथ-साथ ब्रिटिश और अमेरिकी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया था। इरफान खान की शादी 1995 में सुपता नामक युवती से हुई थी।

इरफान खान ने बॉलीवुड में अपने अभिनय से अपना मुकाम हासिल किया था। उन्होंने हासिल, हैदर, अंग्रेजी मीडियम, हिन्दी मीडियम, पान सिंह तोमर जैसी कितनी ही दमदार फिल्में की थी। हॉलीवुड में उन्होंने माइटी हार्ट और जुरासिक पार्क जैसी सुपर-डुपर हिट फिल्मों में काम किया था।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान नहीं रहे, 54 की उम्र में कैंसर से निधन

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts