बीजेपी सांसद ने सहारनपुर हिंसा को लेकर मायावती पर लगाया गंभीर आरोप

नई दिल्ली। यूपी के सहारनपुर में भड़की हिंसा को लेकर राज्य सरकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी बीच राज्यसभा सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार ने सहारनपुर हिंसा के लिए बसपा प्रमुख मायावती को जिम्मेदार ठहराते हुए गंभीर आरोप लगाया है। कटियार ने मायावती पर आरोप लगाते हुए कहा कि सहारनपुर में जो कुछ भी हो रहा है उसके पीछे मायावती का हाथ है।

Follow us on Google News
Get Breaking News: Join Channel

कटियार ने आरोप लगाया कि मायावती राज्य में चुनाव हार चुकी हैं। अब वो अगले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत कर रही हैं। कटियार ने आरोप लगाया कि सहारनपुर में दलित संगठन भीम आर्मी के पीछे मायावती का हाथ है। इस बात की पोल खुलने के बाद मायावती झूठ बोल रही हैं। कटियार का मानना है कि उनके इस चाल से उन्हें कोई फायदा नहीं होने वाला है।

यह भी पढ़ें -   जेएनयू हिंसा: 20 से ज्यादा छात्र घायल, गृहमंत्री ने मांगी रिपोर्ट

विनय कटियार ने दावा किया कि सहारनपुर में हालात बहुत तेजी से सामान्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दोनों पक्षों के बीच सुलह की कोशिश में जुटी है।

कटियार ने सपा को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि सपा की सरकार में इस तरह की घटनाएं रोजमर्रा की बात थी। सपा सांसद नरेश अग्रवाल पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उस वक्त उन्हें राष्ट्रपति शासन की बात याद क्यों नहीं आई। बता दें कि सहारनपुर हिंसा के बाद नरेश अग्रवाल ने सूबे में राष्ट्रपति शासन की मांग की थी।

यह भी पढ़ें -   नॉर्थ दिल्ली में हिंसा बेकाबू, 7 लोगों की मौत, 150 घायल, गृहमंत्री की आपात बैठक
Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।




Get Breaking News: Join Channel