सूर्य नमस्कार के फायदे- ये 5 फायदे जरूर जानना चाहिए, महिलाओं के लिए है वरदान

सूर्य नमस्कार के फायदे

सूर्य नमस्कार के फायदे- भारत संस्कृतियों को मानने वाला देश है। यहां पर ज्योतिष शास्त्र को भी माना जाता है। सूर्य नमस्कार को कुल 12 योग आसनों से मिलाकर बनाया गया है। सिर्फ सूर्य नमस्कार को नियमित रूप से करने से ही शरीर के सारे रोग खत्म हो जाते हैं। सूर्य नमस्कार को एक संपूर्ण योग कहा जाता है। इसे करने से शरीर के हर अंग का सही तरीके से व्यायाम होता है।

सूर्य नमस्कार के 5 फायदे

1. सूर्य नमस्कार करने से शरीर का पाचन तंत्र सही रहता है। जिन लोगों को कब्ज, अपच और पेट में जलन की शिकायत होती है उन्हें सूर्य नमस्कार का आसन जरूर करना चाहिए। सुबह खाली पेट सूर्य नमस्कार करने फायदे और अधिक होते हैं।

2. सूर्य नमस्कार करने से पेट की चर्बी कम होती है। इससे पेट की मांसपेशियां मजबूत होती है। इसे रोज करने से पेट में बिमारी नहीं होती है। मोटापे से परेशान लोग संयमित आहार और सूर्य नमस्कार को करके अपनी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।

3. रोज यह आसन करने से चेहरे पर निखार आता है। सुंदर चेहरा आपके दिनचर्या और जीवन में कई खुशियाँ लेकर आता है। अगर सूर्य नमस्कार के आसन को सही तरीके से किया जाए तो शरीर को बहुत फायदा होता है। इस योगासन को करने से जीवन में सकारात्मकता वास होता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

benefits of Surya namaskar

Benefits of Surya Namaskar: सूर्य नमस्कार से करें समस्त रोगों का नाश

Benefits of Surya Namaskar: योग साधना में आपका स्वागत है। योग प्राचीन भारत का सफलतम्…

Jun 26, 2025
Benefits of Yoga

Benefits of Yoga in Hindi: योग के 10 फायदे क्या हैं?

Benefits of Yoga : योग भारत का प्राचीन विद्या है। योग के माध्यम से बड़े…

Feb 7, 2020

4. यदि किसी महिला का मासिक धर्म अनियमित है या फिर मासिक धर्म आने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो सूर्य नमस्कार का आसन करना चाहिए। इस आसन को करने से इस तरह की परेशानी दूर होती है। गर्भवती महिलाओं को हल्के आसन करना चाहिए।

5. आजकल कौन सुंदर और जवान नहीं दिखना चाहता है। सूर्य नमस्कार करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे शरीर हमेशा जवान दिखता है। सूर्य नमस्कार करने से स्किन पर गलो आती है और शरीर पर झुर्रियां नहीं दिखती है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team