कोरोना वैक्सीन बनाने वाली Serum Institute of India में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Serum Institute of India

नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट (Serum Institute of India) में आग लग गई है। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। फिलहाल दमकल कर्मी आग पर काबू पाने को कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आग इंस्टीट्यूट (Serum Institute of India) के गेट नं. एक पर लगी है। तस्वीरों में आग से उठते हुए धुएं को साफ देखा जा सकता है।

बता दें कि कोविशील्ड वैक्सीन को सीरम इंस्टीट्यूट (Serum Institute of India) ही बना रही है। वैक्सीन को भारत सरकार की तरफ में मंजूरी मिल चुकी है और कोरोना वैक्सीनेशन में इसका इस्तेमाल भी हो रहा है। 300 करोड़ की लागत से बने इस प्लांट में बड़े पैमाने पर कोविशील्ड वैक्सीन बनाने की योजना है।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के जिस शाखा में आग लगी है वह अभी नया ही बना था। पिछले साल ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन पुणे स्थित इस प्लांट का उद्धाटन किया था। प्लांट में अभी उत्पादन नहीं हो रहा था।

आग लगने की सूचना पर 8 दमकल विभाग की गाड़ियाँ घटनास्थल पर मौजूद है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं। टर्मिनल में कितने लोग फंसे हैं, इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। इस प्लांट में कोविशील्ड का उत्पादन कुछ ही दिनों में शुरु होने वाला था।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) कोरोना वायरस के खिलाफ चार और वैक्सीन पर काम कर रहा है। इसी इंस्टीट्यूट द्वारा बनाए गए कोविशील्ड के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है और टीकाकरण अभियान में यह वैक्सीन लगाई भी जा रही है।

बता दें कि हाल ही में सीरम इंस्टीट्यूट में जश्न का माहौल था। कंपनी के प्रमुख अदर पूनावाला ने कर्मचारियों के साथ मिलकर फोटो खिंचवाई थी।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

कोरोना वैक्सीन बनाने वाली Serum Institute of India में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Serum Institute of India
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts