रक्षाबंधन क्यों मनाया जाता है? जानिए राखी के त्योहार से जुड़ी खास बातें

रक्षाबंधन का त्योहार

Highlights:

  • रक्षा बंधन भाई बहन का खास त्योहार है।
  • इस दिन भाई को बहन राखी बांधती हैं।
  • राखी हमेशा शुभ मुहूर्त में ही बांधा जाता है।

Highlights:

  • रक्षा बंधन भाई बहन का खास त्योहार है।
  • इस दिन भाई को बहन राखी बांधती हैं।
  • राखी हमेशा शुभ मुहूर्त में ही बांधा जाता है।

रक्षाबंधन हर साल सावन के पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन बहन भाई के कलाई पर राखी बांधती है और भाई बहन को उपहार देता है। लेकिन क्या आपको पता है कि रक्षाबंधन यानि राखी का त्यौहार क्यों मनाया जाता है? आइए जानते हैं कि क्यों मनाया जाता है राखी का त्यौहार?

सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार बहन भाई के कलाई पर रक्षासूत्र बांधती है और भाई बहन को उसकी रक्षा का वचन देता है। पुराने समय में भाई को राखी बांधने से पहले तुलसी और नीम के वृक्ष को भी राखी बांधने की परंपरा थी जिसे वृक्ष बंधन भी कहा जाता था, हालांकि अब ये प्रचलन में नहीं है।

देव गुरु बृहस्पति ने दिया था रक्षा सूत्र बंधवाने का सुझाव

पौराणिक कथाओं में भविष्य पुराण के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि देव गुरु बृहस्पति ने देवस के राजा इंद्र को व्रित्रा असुर के खिलाफ लड़ाई पर जाने से पहले अपनी पत्नी से रक्षा सूत्र बंधवाने का सुझाव दिया था। इसलिए इंद्र की पत्नी शचि ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधा था।

इसके आलावा रक्षाबंधन समुद्र के देवता वरूण की पूजा करने के लिए भी मनाया जाता है। आमतौर पर मछुआरे वरूण देवता को नारियल का प्रसाद और राखी अर्पित करके ये त्योहार मनाते हैं। यही कारण है कि इस त्योहार को नारियल पूर्णिमा भी कहा जाता है।

महाभारत युग के मुताबिक रक्षाबंधन

ऐसा माना जाता है कि महाभारत की लड़ाई से पहले श्री कृष्ण ने राजा शिशुपाल के खिलाफ सुदर्शन चक्र उठाया था। उसी दौरान उनके हाथ में चोट लग गई और खून बहने लगा। तभी द्रोपदी ने अपनी साड़ी का पल्लू फाड़कर श्री कृष्ण के हाथ पर बांध दिया। इसके बदले में भगवान श्री कृष्ण ने द्रोपदी की रक्षा का वचन दिया था। यही कारण है कि आज भी जिन बहनों के भाई नहीं होते वो लड्डू गोपाल को राखी बांधती हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

चित्तौड़ की रानी कर्णावती ने भेजी थी राखी

ऐसा कहा जाता है कि चित्तौड़ की रानी कर्णावती ने सम्राट हुमायूं को राखी भिजवाते हुए बहादुर शाह से रक्षा मांगी थी जो उनका राज्य हड़प रहा था। अलग धर्म होने के बावजूद हुमायूं ने कर्णावती की रक्षा का वचन दिया था।

राखी का धागा प्रेम और सैहार्द का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि एक बहन अपने भाई से दूर होते हुए भी उसे राखी और टिका के लिए कुछ चावल और रोली भिजवाती है, जिसे पाकर भाई बेहद खुश होता है।

कब है राखी और रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त

9 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक राखी का त्योहार मनाया जाएगा। यानि इस साल 9 अगस्त को पूरे दिन बहने भाई को राखी बांध सकती हैं लेकिन शुभ मुहूर्त दोपहर 1.24 बजे तक ही है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Kumari Sulekha

Kumari Sulekha

कुमारी सुलेखा एक अनुभवी लेखिका हैं। वह मुख्य रूप से धार्मिक विचारों, भारतीय संस्कृति, जीवनशैली और वास्तु शास्त्र पर लेखन करती हैं। इस क्षेत्र में कुमारी सुलेखा को 4 साल का अनुभव प्राप्त है।

रक्षाबंधन क्यों मनाया जाता है? जानिए राखी के त्योहार से जुड़ी खास बातें

रक्षाबंधन का त्योहार
Picture of Kumari Sulekha

Kumari Sulekha

कुमारी सुलेखा एक अनुभवी लेखिका हैं। वह मुख्य रूप से धार्मिक विचारों, भारतीय संस्कृति, जीवनशैली और वास्तु शास्त्र पर लेखन करती हैं। इस क्षेत्र में कुमारी सुलेखा को 4 साल का अनुभव प्राप्त है।

Related Posts