छिपकली का जमीन पर गिरना या शरीर के किसी हिस्से पर गिरना इस बात का होता है संकेत?

छिपकली का गिरना

छिपकली का जमीन पर गिरना या फिर शरीर के किसी हिस्से पर गिरना किस बात का संकेत होता है? दोस्तों हमारे घरों में अक्सर छिपकली दिखाई देती है। यह घरेलू जानवर है जो मुख्य तौर पर कीड़े-मकौड़ों को खाकर जिंदा रहती है। घर में छिपकली का दिखना कई प्रकार के शुभ और अशुभ घटनाओं का संकेत देता है।

मान्यताओं में छिपकली को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है। छिपकली यदि घर में हो तो इसे शुभ माना जाता है। कई लोग छिपकली को देखकर भागने लगते हैं या फिर उन्हें इससे डर लगता है। लेकिन बता दें कि छिपकली नुकसान पहुंचाने वाला जीव नहीं है। यह हर घर में अमूमन पाया जाता है। आइए जानते हैं कि छिपकली का जमीन पर गिरना या आपके शरीर के किसी हिस्से पर गिरना क्या संकेत देता है?

छिपकली कितने प्रकार का होता है?

छिपकली दो प्रकार की होती है। एक जंगली और एक घरेलु। छिपकली की जंगली प्रजाति को गिरगिट कहा जाता है और दूसरी प्रजाति घर में रहती है। छिपकली का गिरने का पुरूष और स्त्री के लिए अलग-अलग महत्व रखता है। ऐसा माना जाता है कि पुरूष के दायें भाग पर और स्त्री के बाएं भाग पर छिपकली का गिरना शुभ होता है।

हिंदू शास्त्रों में जीव जंतुओं और मानव के बीच संबंधों के बारे में बताया गया है। मनुष्य को किसी भी परेशानी से निपटने के लिए जीवों की सेवा का विशेष उल्लेख किया गया है। शकुन शास्त्र के अनुसार, छिपकली का किसी विशेष समय पर दिखना, छिपकली का जमीन पर गिरना, व्यक्ति के शरीर पर गिरना या शरीर के किसी भाग पर छिपकली गिरना इत्यादि के संबंध में भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं से संबंधित बताया गया है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

दीवार पर छिपकली चढ़ना शुभ या अशुभ

घर की दीवारों पर छिपकली का नीचे से ऊपर की चढ़ना शुभ माना जाता है। छिपकली का ऊपर से नीचे की ओर चढ़ना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए छिपकली का जमीन पर गिरना शुभ नहीं माना जाता है। यदि कोई व्यक्ति नए घर में प्रवेश कर रहा हो या नए किराए के मकान में प्रवेश कर रहा हो और घर में जमीन पर मृत छिपकली पाया जाता है तो यह अशुभ संकेत होता है। उस घर के सदस्य अक्सर बीमार रहते हैं। घर में किसी भी प्रकार की सुख शांति नहीं होती है।

छिपकली का जामीन पर गिरना इस बात का संकेत होता है कि घर के मुखिया के ऊपर या फिर उस घर में कोई विपत्ति आने वाली है। इसलिए यदि घर में जमीन पर छिपकली गिरती है तो सावधान रहना चाहिए और किसी योग्य विशेषज्ञ से संपर्क करके इसका समुचित समाधान करवाना चाहिए।

नोट- यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हन्ट आई न्यूज इस पर किसी भी तरह से दावा नहीं करता है। अपने विवेक के आधार पर इस संबंध में कोई निर्णय लें।

Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Kumari Sulekha

Kumari Sulekha

कुमारी सुलेखा एक अनुभवी लेखिका हैं। वह मुख्य रूप से धार्मिक विचारों, भारतीय संस्कृति, जीवनशैली और वास्तु शास्त्र पर लेखन करती हैं। इस क्षेत्र में कुमारी सुलेखा को 4 साल का अनुभव प्राप्त है।

छिपकली का जमीन पर गिरना या शरीर के किसी हिस्से पर गिरना इस बात का होता है संकेत?

छिपकली का गिरना
Picture of Kumari Sulekha

Kumari Sulekha

कुमारी सुलेखा एक अनुभवी लेखिका हैं। वह मुख्य रूप से धार्मिक विचारों, भारतीय संस्कृति, जीवनशैली और वास्तु शास्त्र पर लेखन करती हैं। इस क्षेत्र में कुमारी सुलेखा को 4 साल का अनुभव प्राप्त है।

Related Posts