भारत में कोविड संक्रमण का नया रिकॉर्ड, मात्र 10 दिनों में एक लाख नए केस

भारत में कोविड संक्रमण

नई दिल्ली। भारत में कोविड संक्रमण से संक्रमित मरीजों की संख्या जिस रफ्तार से बढ़ी है, वह चिंताजनक है। भारत में कोविड संक्रमण के मामले 3 लाख के आंकड़े का पार कर चुका है। देश में कोरोना के रोजाना अब 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, 11458 नए मामलों की पुष्टि की गई। जो अबतक सर्वाधिक है।

भारत कोविड मरीजों के मामले में चौथे नंबर पर

भारत में पहले 100 केस से एक लाख के आंकड़ें को छूने में 64 दिनों का समय लगा था। लेकिन 2 लाख से तीन लाख तक के आंकड़े को छूने में मात्र 10 दिनों का समय लगा। भारत में 3 लाख से ज्यादा मरीजों के साथ विश्व में चौथे नंबर पर आ गया है। भारत में अबतक 8890 मरीजों की मौत हुई है।

हालांकि दूसरी तरफ स्वास्थ्य मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कोरोना वायरस के डबलिंग रेट में सुधार हुआ है। डबरलिंग रेट अब 15.4 दिनों के बजाय 17.4 दिनों का हो गया है। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबक, भारत में एक्टिव केस 1, 45, 779 हैं जबकि 1, 54, 329 मरीज ठीक हो चुके हैं।

भारत में शनिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 386 नई मौतों में गुजरात से 30, उत्तर प्रदेश से 20, तमिलनाडु से 18, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और मध्यप्रदेश से 9, कर्नाटक और राजस्थान से 7, हरियाणा और उत्तराखंड से 6, पंजाब से 4, असम से 2, केरल, जम्मू और कश्मीर और उड़ीसा से 1 मरीज की मौत हुई है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

महाराष्ट्र में कोविड मरीजों की संख्या एक लाख के पार

देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र में संख्या 1 लाख से ज्यादा हो चुकी है। महाराष्ट्र में 1,01,141, तमिलनाडु में 40,698, दिल्ली में 36,824, गुजरात में 22,527, उत्तर प्रदेश में 12,616, राजस्थान में 12,068 और मध्यप्रदेश में 10,443 कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या है।

उन्य प्रभावित राज्यो में पश्चिम बंगाल में 10,244, कर्नाटक में 6516, 6,334 मरीज हरियाणा में, बिहार में 6103, आंध्रप्रदेश में 5680, जम्मू-कश्मीर में 4730, तेलंगाना में 4484 और असम एवं उड़ीसा में क्रमश: 3,498 मरीज हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

भारत में कोविड संक्रमण का नया रिकॉर्ड, मात्र 10 दिनों में एक लाख नए केस

भारत में कोविड संक्रमण
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts