डेस्क। गले में खराश से परेशान हैं। कई बार गले में खराश होने से बोलने, खाने और पानी पीने में भी समस्या होती है। खासकर सर्दी के दिनों में यह समस्या आम होती है। इससे बचने के लिए हम कई दवाइयों का प्रयोग भी करते हैं। लेकिन आज आपको बताएंगे कुछ घरेलु उपाय जो खराश की समस्या दूर करने में बहुत ही उपकारी है।
खराश की समस्या होने पर लोगों को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है। खराश की समस्या होने पर खाना खाने में दिक्कतों के साथ-साथ, पानी पीने और बार-बार खांसने में समस्या होती है।
गले में खराश होने के लक्षण
खराश की समस्या होने के लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं। खराश की समस्या खाद्य पदार्थों से एलर्जी होने की वजह से होती है। खराश होने पर निम्न लक्षण दिखते हैं-
- गले की त्वचा का क्षतिग्रस्त होने जैसा महसूस होना
- गले में सूजन की समस्या
- सांस लेने में समस्या
- भोजन निगलने में समस्या
- भोजन निगलते वक्त अधिक दर्द होना
गले में खराश का रामबाण इलाज
1. सोते समय आधा गिलास दूध और आधा गिलास पानी मिलाकर पियें। इसके साथ-साथ गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पियें। इससे गले की समस्या से राहत मिलेगी।
2. खराश की समस्या होने पर गुनगुना पानी पिएं। गुनगुने पानी में सिरका मिलाकर गरारा करने से खराश की समस्या में राहत मिलती है। गरारा गर्म पानी और नमक के साथ भी कर सकते हैं।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

गर्मियों में गन्ने का जूस क्यों है फायदेमंद, इम्यूनिटी से लेकर एनर्जी तक देता है फायदा
गन्ने का जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। गर्मी में थकान, कमजोरी…

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश
नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Marriage Pressure: शादी की उम्र निकलने पर रिश्तेदारों देते हैं ताने, ऐसे बचें इस दबाव से
समाज में आज भी शादी को लेकर दबाव बहुत गहरा है। खासकर महिलाओं को रिश्तेदारों…
3. 4-5 कालीमिर्च और 5-6 तुलसी की पत्तियों को उबालकर काढ़ा बना लें और फिर इसे पिएं। इससे खराश की समस्या से जल्दी राहत मिलेगी। जब इस तरह की समस्या हो तो कोशिश करें कि खाना साधारण हीं खाएं। ज्यादा तला या गर्म खाना खाने से बचें।
4. कालीमिर्च को घी के साथ लेने से भी राहत मिलती है। घी के साथ कालीमिर्च मिलाकर चाटने से गले का रोग दूर होता है। इसके अलावा 2 कालीमिर्च के साथ बादाम को पीसकर खाएं। इससे गले में खराश की समस्या से जल्दी राहत मिलेगा।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

























