डेस्क। भिंगोकर किशमिश खाने के फायदे- किशमिश तो आप रोज ही खाते होंगे। कई तरह के पकवान में अक्सर ही किशमिश का इस्तेमाल होता है। लेकिन यदि इसी सूखी किशमिश को रातभर पानी में भिंगो दिया जाय तो इससे फायदे कई गुणा बढ़ जाते हैं। भीगी हुई किशमिश में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम और फाइबर भरपूर होता है।
किशमिश अंगूर को ही सूखाकर बनाया जाता है। किशमिश को सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है। किशमिश में कई तरह के जरूरी फाइटोकेमिकल्स मौजूद होते हैं। भारत में किशमिश तीन प्रकार के पाए जाते हैं। ये हैं भूरी किशमिश, सुल्ताना (गोल्डन किशमिश), करंट (काली किशमिश)।
आइए जानते हैं भिंगोकर किशमिश खाने के फायदे
शरीर में खून को बढ़ाने में मददगार
किशमिश शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने में सहायक होता है। इसके साथ-साथ यह आपको एनीमिया से बचाता है। भीगी हुई किशमिश में कैलरी की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। नियमित रूप से किशमिश का सेवन करने से डाइजेशन में बहुत फायदा होता है। बहुत कम लोगों को पता होता है कि किशमिश में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। किशमिश आयरन का भी एक बेहतरीन श्रोत है। आयरन खून की कमी में लाभदायक होता है। भिंगोकर किशमिश खाने से शरीर की हड्डियों में मजबूती आती है।
ब्लड प्रशर रखे सामान्य
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

गर्मियों में गन्ने का जूस क्यों है फायदेमंद, इम्यूनिटी से लेकर एनर्जी तक देता है फायदा
गन्ने का जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। गर्मी में थकान, कमजोरी…

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश
नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Marriage Pressure: शादी की उम्र निकलने पर रिश्तेदारों देते हैं ताने, ऐसे बचें इस दबाव से
समाज में आज भी शादी को लेकर दबाव बहुत गहरा है। खासकर महिलाओं को रिश्तेदारों…
कई लोग जो हाई ब्लड प्रेशर से परेशान हैं उन्हें किशमिश रोजाना सेवन करना चाहिए। किशमिश ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखता है। किशमिश में पाये जाने वाले पोटैशियम हाइपरटेंशन को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा यह आपको अच्छी नींद भी देता है।
रोगो से लड़ने की क्षमता बढ़ाने में सहायक
किशमिश मानव शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है। किशमिश में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट की वजह से शरीर को बैकटीरिया और वायरस से लड़ने में मदद मिलती है। किशमिश का सेवन करके हम शरीर से कई बीमारियों को खत्म कर सकते हैं।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।
























