नई दिल्ली। भारत में कोरोना का प्रसार तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जीरी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1 लाख 25 हजार 101 हो गई है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 6654 नए मामले सामने आए हैं। शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटों में 137 लोगों की मौत हुई है।

बता दें कि देश में इतने ज्यादा मामले पहली बार सामने आए हैं। भारत में यह अबतक की सबसे बड़ी संख्या है। हालांकि भारत में लगभग 52 हजार मरीज इस बिमारी को मात देने में सफल हो चुके हैं। भारत में कोरोना से रिकवरी रेट में पहले के मुकाबले सुधार हो रहा है। हालांकि इसकी प्रक्रिया लंबी है। भारत में रिकवरी रेट 41.39 प्रतिशत तक पहुंच चुका है।

देश में चार राज्यों में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज
महाराष्ट्र- देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 44582 हो चुकी है। महाराष्ट्र में सक्रिय मरीजों की संख्या 30482 है। राज्य में ठीक होने वाले मरीज 12583 हैं और अबतक 1517 लोगों की मौत हुई है।
तमिलनाडु- महाराष्ट्र के बाद दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या ज्यादा है। यहां पर कुल मरीजों की संख्या 14753 है। एक्टिव केस की बात करें तो राज्य में कुल 7527 एक्टिव केस हैं। 7128 लोग अबतक कोरोना को मात दे चुके हैं और 94 लोगों की दुखद मौत हो चुकी है।
गुजरात- भारत में तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कोरोना मरीज गुजरात में हैं। गुजरात में कुल मरीजों की संख्या 13268 है। यहां पर 6586 एक्टिव केस और राज्य में 802 मरीजों की अबतक मौत हुई है। हालांकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी अच्छी है। गुजरात में अबतक 5880 मरीज ठीक हो चुके हैं।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…
दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हालत भी बेहद खराब है। यहां पर कोरोना के कुल केसों की संख्या 12319 तक पहुंच चुकी है। दिल्ली में 6214 एक्टिव केस हैं और 5897 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं जबकि 208 लोगों की मौत हुई है।
कोरोना वायरस का संक्रमण अभी तक 180 देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। इस वायरस से सवा तीन लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण से 51 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































