अमेरिकी कांग्रेस में चीन से अमेरिकी कंपनियों को वापस बुलाने के लिए विधेयक पेश

अमेरिकी कांग्रेस

अमेरिका अपने देश की कंपनियों को चीन से वापस बुलाने के लिए कांग्रेस में एक विधेयक पेश किया है। अमेरिका के एक प्रभावशाली सांसद ने अमेरिकी कांग्रेस में एक विधेयक पेश किया है। इस विधेयक के सहारे अमेरिका की सभी कंपनियों को चीन से बाहर लाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कोरोना वायरस के चलते बड़ी संख्या में अमेरिकी कंपनियाँ चीन से बाहर निकलेंगी।

अमेरिका में यह विधेयक अमेरिकी सांसद मार्क ग्रीन द्वारा पेश किया गया है। विधेयक ‘द ब्रिंग अमेरिकन कंपनी होम एक्ट’ में वापस लौटने वाली कंपनियों को पूरी लागत और चीन आताय पर लगने वाले आयात शुल्क को कवर करने के लिए कहा गया है।

इस संबंध में अमेरिकी सांसद मार्क ग्रीन के अनुसार, अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अमेरिका में निवेश आकर्षित करना जरूरी है। ग्रीन ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए अमेरिकी में निवेश आवश्यक है। लेकिन अमेरिकी कंपनियों के लिए अपने देश में आने में सबसे बड़ी बाधा लागत है। कई कंपनियों के लिए यह बहुत ही खर्चीला और जोखिम भरा है। खासतौर से वैश्विक आर्थिक अनिश्चिता के दौर में।

ग्रीन ने कहा कि चीन ने साफ कर दिया है कि वह भरोसेमंद साझेदार नहीं है। अमेरिका को फिर से विकसित करने और चीन पर निर्भरता को कम करने के लिए में अवसर के द्वार खोलने होंगे। उन्होंने कहा कि हमारे देश में ही निवेश को प्रोत्साहित करें। मेरा विधेयक विकास के लिए है और ऐसा करना जरूरी है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

अमेरिकी सांसद मार्क ग्रीन ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी की प्रतिक्रिया में चीन लापरवाह रहा है। वह बाकी दुनिया को इस गंभीर बिमारी के बारे में बताने में विफल रहा। जिसकी वजह से अमेरिका में हजारों लोगों की मौत हो गई। बता दें कि अमेरिका में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,550,294 हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से अबतक 91,981 लोगों की मौत हो चुकी है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

अमेरिकी कांग्रेस में चीन से अमेरिकी कंपनियों को वापस बुलाने के लिए विधेयक पेश

अमेरिकी कांग्रेस
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts