भारत में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 82 हजार पहुंचा, जानें राज्यों का हाल

भारत में कोरोना संक्रमण

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण का प्रसार बहुत ही तेजी से हो रहा है। सरकार द्वारा तीन लॉकडाउन के बावजूद कोरोना पर अबतक सही तरीके से काबू नहीं पाया जा सका है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3967 नए मामले सामने आए हैं और 100 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र: भारत में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र में कोरोना के 27524 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में अबतक 1020 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अबतक कोरोना संक्रमण से 6059 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

गुजरात: दूसरे नंबर पर है गुजरात। महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस गुजरात में है। गुजरात में अबतक कोविड-19 के 9591 मामले सामने आ चुके हैं। गुजरात में कोरोना से 586 लोगों की मौत हो चुकी है और 3753 लोगों अबतक स्वस्थ हो चुके हैं।

दिल्ली: दिल्ली में भी हालात कुछ ज्यादा ठीक नहीं है। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 8470 है। दिल्ली में कोविड से अबतक 115 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 3045 लोग कोरोना को मात देकर पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

तमिलनाडु: भारत का दक्षिणी राज्य तमिलनाडु की स्थिति भी ठीक नहीं है। तमिलनाडु में कोरोना के अबतक 9674 केस सामने आ चुके हैं। राज्य में कोरोना महामारी से 66 लोगों की मौत हो चुकी है और 2240 लोग कोरोना बिमारी से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश में भी कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। एमपी में कोरोना के कुल 4426 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में कोरोना से 237 लोगों की मौत हो चुकी है और 2171 मरीज कोरोना बिमारी से लड़कर खुद को ठीक कर चुके हैं।

राजस्थान: राजस्थान में भी कोरोना के मामलो में काफी तेजी देखी जा रही है। यहां कोरोना वायरस के अब तक 4534 मामले सामने आ चुके हैं। 125 लोगों की मौत का मामला सामने आया है, वहीं 2580 लोग ठीक हो चुके हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

उत्तर प्रदेश: यूपी में कोरोना वायरस के 3902 केस आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से 2072 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और 88 लोगों की मौत हो चुकी है।

पश्चिम बंगाल: बंगाल में भी कोरोना कहर बरपा रहा है। यहां कोरोना वायरस के अब तक 2377 संक्रमित मामले सामने आए हैं, जिनमें से 768 की मौत हो चुकी है। इनमें से 215 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक 2205 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 1192 लोगों का इलाज हो गया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यहां 48 की मौत भी हुई है।

बिहार: कोरोना वायरस के बिहार में अब तक 994 मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, बिहार में कोरोना वायरस से 7 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 411 लोग ठीक हो चुके हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

भारत में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 82 हजार पहुंचा, जानें राज्यों का हाल

भारत में कोरोना संक्रमण
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts