मंगलवार राशिफल: 21 अप्रैल जानिए किन राशियों के जीवन में मंगल आने वाला है

मंगलवार राशिफल

आज के दिन राशियों की दृष्टि से देखा जाए तो मंगलवार का राशिफल कर्क राशि के जातक धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में रूचि लेंगे। वहीं मीन राशि वाले आज के दिन नकारात्मक सोच का त्याग करेंगे। अच्छी सोच से सकारात्मक सोचेंगे तो अच्छे परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि इन राशि के लोगों के लिए मंगलवार राशिफल कैसा रहेगा…

मेष- आज के दिन इस राशि के लोग किसी से पैसे उधार लेने से बचे रहें और अगर बहुत ही जरूरी हो तभी दूसरों से पैसे उधार लें। इसके आलावा ऑफिस के तनाव भरे कार्यों से आज दूर रहना ही बेहतर रहेगा, क्योंकि तनाव लेकर कोई भी कार्य करने में असुविधा हो सकती है। जरूरत से ज्यादा अधिक आलस्य आपके स्वास्थ्य में बाधा डाल सकती है। अपने लव लाइफ की बात करें तो जीवनसाथी की बातें दिल को ठेस पहुंचा सकती है, इसलिए रिश्तों की मजबूती को बनाएं रखें।

वृष- आज के दिन भाग्य पूरी तरह से आपके साथ है। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। ध्यान देने योग्य बात यह है कि अपने मन में उत्साह की भावना को बनाए रखें। वहीं दूसरी ओर मन से अज्ञात भय को समाप्त कर कर्म में ध्यान दें। स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है। लेकिन आपको यह समय सचेत ही रहना है जिससे कि आप किसी बीमारी के चपेट में आने से बचें।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए मंगल सिद्ध हो सकता है। आप कठिन परिस्थितियों में भी अपना कार्य सिद्ध कर लेने में सक्षम रहेंगे। ऑफिस के लोग आपसे ईर्ष्या की भावना रख सकते हैं। साथ ही ऑफिशियल कार्य को करने में जल्दबाजी न करें, गलती हो सकती है। बात अगर घर परिवार की करें तो अपनी मां से अपनी बातों को लेकर जिद्द करना उचित नहीं होगा। वह जो भी बात कहें उनका कहना माने अन्यथा मां आपसे नाराज हो सकती है।

कर्क- इस राशि के जातकों की आज के दिन आध्यात्मिक और धर्म के विषय में रुचि बढ़ेगी। अपनी तीव्र बौद्धिकता से कठिन समस्याओं को सुलझा पायेंगे। ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नया प्लान कर सकते हैं। जिन लोगों के स्वास्थ्य में गिरावट चल रहीं थी। उनका स्वास्थ्य काफी अच्छा होता दिखाई दे रहा है। बात अगर दांपत्य जीवन की करें तो जीवनसाथी  के साथ समय व्यतीत करें। इससे दोनों के रिश्ते में मजबूती उत्पन्न होगी। साथ ही अपनी मन की भी एक-दूसरे से शेयर कर सकते हैं।

सिंह- आज के दिन आप अपने मन को छोड़कर लोगों का मूड देखकर ही उनसे बात करें अन्यथा आपकी बातें उन्हें खराब लग सकती है। जिससे विवाद भी हो सकता है। वहीं अगर आप किसी कार्य की वजह से घर से बाहर निकलते हैं, तो अजनबी लोगों के सम्पर्क में आने से बचें। परिवार के लोगों से नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। युवा वर्ग अपने मन की करने की जगह पर अपने सीनियर्स की बातों को महत्व दें।

कन्या- इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ सकेंत दे रहा है। इसलिए आज के दिन कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। बात अगर कार्यक्षेत्र की करें तो ऑफिशियल कार्यों के प्रति फोकस घट सकता है। इससे बचते हुए अपने कार्य पर फोकस रखना ही पहली प्राथमिकता है। परिवार के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे और एक बात का ध्यान रहें कि निजी जीवन में किसी तीसरे को न घुसने दें तो बेहतर होगा।

तुला- इस राशि के लोग बनाए गए प्लान में आप सक्षम हो सकते हैं। यदि आज घर की साफ-सफाई करने के बारे में सोच रहें हैं तो सचेत रहें क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका है। ऑफिस में बॉस आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। इसलिए कोई भी काम को करने से पहले सोच-विचार अवश्य करें। साथ ही आज ठण्डी चीजों का सेवन करने से बचें। नहीं तो स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। परिवार के साथ मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए, इससे सुख-समृद्धि आएगी।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

वृश्चिक- आज के दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर मूड ऑफ करने में अपना ही नुकसान हो सकता है। ऑफिशियल काम यदि कई दिनों से पेंडिंग चल रहा है तो उसे आज ही समाप्त कर लें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अधिक तली हुई चीजों को खाने से परहेज करें। पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहें। यदि पिता साथ नहीं रहते हैं तो उनसे फोन पर संपर्क बनाए रखें।

धनु- आज के दिन किसी भी बात को बहुत महत्व न दें, वरना बात बिगड़ सकती है। साथ ही आपको आर्थिक मामलों में सावधनी रखनी है। बड़े निवेशों में पैसा लगाना मुश्किलों में डाल सकता है। व्यापार की बात करें तो दवाइयों का व्यापार करने वालों को नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं में आज कुछ राहत मिल सकती है। जीवनसाथी की लगातार चली आ रही मांग को पूरा कर सकते हैं।

मकर- आज के दिन अपके लिए कई शुभ संकेत लेकर आया है। अगर आप नई नौकरी के लिए संपर्कों और ऑनलाइन खोज करते रहें, लॉकडाउन के उपरान्त अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार करने वालों को आज मंदी और घाटे का सामना करना पड़ सकता है। घर में शांति एवं सौहार्द का वातावरण बना रहेगा। संतान की पढ़ाई पर ध्यान दें, यदि वह बड़े हैं तो उनसे मित्रवत व्यवहार करना होगा।

कुम्भ- आज के दिन सराकात्मक रहें और अपनी एनर्जी को बनाए रखें। यदि डेटा मैनेजमेंट का कार्य करते हैं तो आज सजग हो कर करें क्योंकि गलतियां होने की आशंका बनी हुई है। ऑफिस में बॉस आपके कार्य की जांच कर सकते हैं। इस राशि की महिलाओं को आर्थिक लाभ हो सकता है। सेहत की बात करें तो यह समय शारीरिक कष्ट को लेकर सतर्क रहना होगा। योग को शामिल करना उत्तम होगा। अपने छोटे-भाई बहनों के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए।

मीन- आज के दिन सकारत्मक रहें। कुछ नकारात्मक भाव मन में आए तो उसे अपनाने से बचना चाहिए। हो सकता है आपको ऐसा प्रतीत होने लगे कि अभी तक जो भी प्रयास किए हैं, उनमें सफलता नहीं मिल पा रही है तो ऐसे विचारों को महत्व देने से बचना होगा। ऑफिशियल कार्यों को सजग होकर करें। मनचाही सफलता मिल सकती है।

मंगलवार का दिन भगवान महावीर का दिन होता है। आज का राशिफल के अनुसार कार्य करने से जीवन में शान्ति आएगी। मंगलवार राशिफल को पढ़ें और अपने दिन को मंगल बनाएं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

मंगलवार राशिफल: 21 अप्रैल जानिए किन राशियों के जीवन में मंगल आने वाला है

मंगलवार राशिफल
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts