मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन, सोमवार सुबह 10 बजे लिया अंतिम सांस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के पिता का सोमवार को निधन हो गया। वे 89 साल के थे। एम्स में मुख्ममंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता ने इलाज के दौरान सोमवार सुबह को 10:40 बजे अंतिम सांस ली। योगी के पिता का नाम आनंद सिंह विष्ट (Anand Singh Bisht) है। उनका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा था।

दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) में चल रहा था इलाज

सीएम योगी को पिता के निधन के बारे में सूचना दे दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के पिता आनंद सिंह विष्ट (Anand Singh Bisht) को किडनी और लिवर की समस्या थी। उन्हें 13 मार्च को ही एम्स में भर्ती कराया गया था। तभी से उनका एम्स में इलाज चल रहा था।

सीएम योगी के पिता का दिल्ली एम्स में डायलिसिस चल रहा था। बता दें कि किसी भी मनुष्य की जब किडनी काम करना बंद कर देती है तो ऐसी स्थि में डायलिसिस का सहारा लिया जाता है। डायलिसिस के जरिए बीमार व्यक्ति को सपोर्ट दिया जाता है।

रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ी

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

बताया जा रहा है कि रविवार को विष्ट सिंह की तबीयत में अचानक बदलाव आया। उनकी तबीयत रविवार को अचानक ज्यादा खराब हो गई। उसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। हालात ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया।

बता दें कि सीएम योगी (CM Yogi) के पिता उत्तराखंड के फॉरेस्ट रेंजर पद पर काम करते थे। वे 1991 में इस पद से रिटायर हो गए थे। उसके बाद से ही वे उत्तराखंड के यमकेश्वर के पंचूर गांव में रह रहे थे।

सीएम योगी गोरखपुर से सांसद हैं। अब वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। योगी आदित्यनाथ बचपन में ही अपने गांव और परिवार को छोड़कर गोरखपुर आ गए थे। गोरखपुर से ही धीरे-धीरे योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने लगे थे।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन, सोमवार सुबह 10 बजे लिया अंतिम सांस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts