लॉकडाउन की मियाद दो हफ्ते बढ़ी, 20 अप्रैल से कुछ इलाकों में सशर्त छूट

लॉकडाउन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (14 अप्रैल) सुबह 10 बजे देशवासियों को संबोधित करते हुए पूर्ण लॉकडाउन की अवधि को 3 मई तक बढ़ा दिया है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि देश के हालात को देखते हुए और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संवाद और लोगों की इच्छा के अनुरूप लॉकडाउन की अवधि को 3 मई तक बढ़ाया जाता है।

पीएम मोदी ने लोगों से ऐसे कठिन समय में सयम दिखाने की अपील है। उन्होंने कहा कि जो लोग अपना व्यवसाय चलाते हैं वे अपने यहां काम कर रहे लोगों को नौकरी से न निकालें। ऐसे समय में जो लोग सक्षम हैं वे गरीबों की मदद करें। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार मजदूरों के साथ है। सरकार उनके लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मदद करेगी।

हालांकि इसके ही पीएम मोदी ने 20 अप्रैल को देश के कई इलाकों में लॉकडाउन में ढील देने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल को देश के चुनिंदा क्षेत्रों में सशर्त छूट मिलेगी। लेकिन प्रधानमंत्री ने लोगों को समझाते हुए कहा कि वे इस लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें और सरकार की गाइडलाइन के अनुसार काम करें।

पीएम मोदी ने कहा कि 20 अप्रैल से जिन इलाकों में आंशिक छूट मिलेगी, वहां पर लोगों को इस छूट का सही से उपयोग करना है। यदि आपके इलाके में एक भी व्यक्ति में कोरोना का प्रसार होता है तो सरकार ये छूट तुरंत वापस ले लेगी।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य 7 बातें-

हम धैर्य बनाकर रखेंगे, नियमों का पालन करेंगे तो कोरोना जैसी महामारी को भी परास्त कर पाएंगे। इसी विश्वास के साथ अंत में, मैं आज सात बातों में आपका साथ मांग रहा हूं।

  • पहली बात- अपने घर के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें, विशेषकर ऐसे व्यक्ति जिन्हें पुरानी बीमारी हो, उनकी हमें अधिक देखभाल करनी है, उन्हें कोरोना से बहुत बचाकर रखना है।
  • दूसरी बात- लॉकडाउन और सामाजिक दूरी की लक्ष्मण रेखा का पूरी तरह पालन करें, घर में बने फेसकवर या मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
  • तीसरी बात- अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें, गर्म पानी और काढ़ा का निरंतर सेवन करें।
  • चौथी बात- कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने में मदद करने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल एप जरूर डाउनलोड करें। दूसरों को भी इस एप को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें।
  • पांचवी बात- जितना हो सके गरीब परिवारों की देखरेख करें उनके भोजन की आवश्यकता पूरी करें।
  • छठी बात- आप अपने व्यवसाय अपने उद्योग में अपने साथ काम करे लोगों के प्रति संवेदना रखें और किसी को नौकरी से न निकालें।
  • सातवीं बात- देश के कोरोना योद्धाओं, हमारे डॉक्टर, नर्सों, सफाई कर्मियों और पुलिसकर्मियों का पूरा सम्मान करें।
    पूरी निष्ठा के साथ तीन मई तक लॉकडाउन के नियमों का पालन करें, जहां हैं वहां रहें, सुरक्षित रहें।

पीएम मोदी ने इसके साथ ही देश के युवाओं को वैज्ञानिकों से आग्रह किया कि इस संकट की घड़ी में देश के युवा और वैज्ञानिक कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि भारत के पास भले ही सीमित संसाधन हो, लेकिन मेरा भारत युवा वैज्ञानिकों से विशेष आग्रह है कि विश्व कल्याण और मानव कल्याण के लिए आगे आएं और कोरोना की वैक्सीन बनाने का बीड़ा उठाएं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

लॉकडाउन की मियाद दो हफ्ते बढ़ी, 20 अप्रैल से कुछ इलाकों में सशर्त छूट

लॉकडाउन
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts