दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके, लगातार डोलती दिल्ली जोन 4 में शामिल

दिल्ली-एनसीआर भूकंप

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भूकंप आया है। रविवार शाम को भी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रविवार को भूकंप आने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए थे।

मौसम विभाग ने रविवार को आए भूकंप के झटके की तीव्रता 3.5 स्केल मापा था। हालांकि लोगों का कहना था कि इसकी तीव्रता इससे ज्यादा थी। लगातार भूकंप के झटके आने से दिल्ली में लोगों के अंदर डर बस गया है। लोग चिंतित हैं।

सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप दोपहर 1 बजकर 26 मिनट पर आया। हालांकि दोनों ही दिन के भूकंप के बाद अबतक किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पूर्वी दिल्ली था।

रविवार दिल्ली में आए भूकंप के झटके का केंद्र पूर्वी दिल्ली में जमीन के 8 किलोमीटर अंदर था। जबकि सोमवार को भूकंप का केंद्र पूर्वी दिल्ली ही था। लेकिन भूकंप का केंद्र मात्र 5 किलोमीटर नीचे स्थित था। बता दें कि दिल्ली और आसपास के इलाके भूकंप के लिहाज से बेहद ही संवेदनशील इलाकों में आते हैं। यहां पर भूकंप आने से जानमाल की काफी नुकसान हो सकता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

भारत को भूकंप के लिहाज से 4 जोन में बांटा गया है। मैक्रो सेस्मिक जोनिंग मैपिंग दिल्ली को जोन 4 में रखा गया है। जोन 2 सबसे कम संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। यहां पर नुकसान की संभावना बेहद ही कम होती है जबकि जोन 5 में नुकसान की संभावना बहुत ही ज्यादा होती है।

भारत का उत्तरी क्षेत्र भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील इलाका माना जाता है। उत्तरी भारत का हिमालय पर्वत श्रंखला की तराई का क्षेत्र जोन 5 में आता है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके, लगातार डोलती दिल्ली जोन 4 में शामिल

दिल्ली-एनसीआर भूकंप
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts